{"_id":"5c8d4f68bdec22142f01a468","slug":"lok-sabha-election-2019-priyanka-gandhi-in-lucknow-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक
Sun, 17 Mar 2019 01:02 AM IST
रचना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: रचना शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं। यूपी के इस दौरे पर प्रियंका गांधी प्रयागराज से वाराणसी तक जल मार्ग से यात्रा करेंगी और लोगों से मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी आज लखनऊ में विधानसभा चुनाव 2017 के जीते व हारे प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उनसे लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगी। इन सभी नेताओं से चुनाव में पूरी तरह से जुटने का आह्वान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रियंका, शाम सात बजे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगी। 18 से 20 मार्च तक वह प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगी। इसका कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है।
विज्ञापन
कई संगठनों से भी मिलेंगी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में प्रियंका टीईटी व आंगनबाड़ी वर्कर्स समेत विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगी और उनकी मांगों को पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने के संबंध में बात करेंगी।