फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : priyanka gandhi ask should i fight on varanasi seat

रायबरेली में पार्टी के साथ बैठक में प्रियंका ने पूछा सवाल- वाराणसी से चुनाव लड़ूं तो...

Fri, 29 Mar 2019 11:08 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Mar 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : priyanka gandhi ask should i fight on varanasi seat
रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिलतीं प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
रायबरेली दौरे पर आईं प्रियंका गांधी ने पार्टी के साथ बैठक में एक ऐसा सवाल पूछ लिया कि सब चकित रह गए। उन्होंने कहा कि अगर मैं वाराणसी से चुनाव लड़ूं तो कैसा रहेगा। इसे सुनकर पार्टी के लोगों को समझ नहीं आया कि क्या जवाब दें।
विज्ञापन


आपको बता दें कि वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके सामने उतरने का सवाल प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछ लिया। नरेंद्र मोदी साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से जीत चुके हैं। उस दौरान आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने इस सीट पर मोदी से मुकाबला किया था। जिसमें उन्हें तीन लाख 71 हजार 784 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


गुरुवार को प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कार्यकताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उनसे चुनाव लड़ने को कहेगी तो वह तैयार हैं। साथ उन्होंने यह साफ कर दिया कि अगर वह चुनाव नहीं भी लड़ेंगी तो पार्टी के लिए प्रचार करती रहेंगी। पार्टी में से लंबे समय से उनके चुनाव लड़ने की मांग उठ रही है। साथ ही सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से उनको उतारने की मांग भी उठ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अमर उजाला को दिए साक्षात्कार में भी प्रियंका के चुनाव लडने की बात पर अपना रुख साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि प्रियंका इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यदि वह मुझसे चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करेंगी तो मैं मना नहीं करूंगा। या फिर कोई विशेष परिस्थिति आई तो अलग बात है। अभी प्रियंका के चुनाव लड़ने के बारे में मुझे कोई अंदेशा नहीं है। न ही प्रियंका ने ऐसा कुछ कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed