फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : pragatisheel samajwadi party releases his manifesto

शिवपाल की पार्टी ने भी जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र, मुलायम का फोटो गायब

Fri, 05 Apr 2019 04:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : pragatisheel samajwadi party releases his manifesto
शिवपाल सिंह
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया। पीएसपी ने अपने घोषणा पत्र में किसान, मुसलमान व गरीबों पर खास फोकस किया है।
विज्ञापन


इसमें खास बात यह है कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल द्वारा जारी घोषणापत्र में सपा संस्थापक मुलायम सिंह की फोटो गायब है। नेता जी की फोटो ना होने के संबंध में जब शिवपाल जी से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी है।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र देश को नई दिशा देगा। इस घोषणा पत्र ही से ही देश प्रगति करेगा और समाजवाद आएगा। 

पीएसपी के घोषणा पत्र के कुछ प्रमुख़ बिंदु

  • किसानों को लागत का कम से कम ढाई गुना मिलेगा
  • किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था की जाएगी 
  • उद्योगपतियों को गुंडा राज से बचाने के लिए अतिरिक्त फोर्स बल बनाया जएगा
  • गरीब मुसलमानो के लिए हज सुविधा आसान बनाई जाएगी
  • दरगाहों पर अवैध कब्जों पर रोक लगाई जाएगी
  • 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा
  • जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी
  • ईमानदारी से जनगणना हो तो दलित और अल्पसंख्यक 50% होंगे 
  • पुरानी पेंशन बिल की बहाली होगी 
  • गरीब परिवार को बिना भेदभाव को दो कमरे मिलेंगे 
  • शिक्षा मित्रों और स्वास्थ कर्मियों को स्थाई किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed