फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : mayawati post a tweet targets bjp's demonitization

नोटबंदी की तुलना इमरजेंसी से करके मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 05 Apr 2019 12:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 05 Apr 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : mayawati post a tweet targets bjp's demonitization
मायावती - फोटो : ANI
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की याद दिलाते हुए उसकी तुलना भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई नोट बंदी से की। अपने ट्वीट में मायावती ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी की इन्दिरा सरकार में देश ने इमरजेन्सी का दंश झेला किन्तु बीजेपी की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की अघोषित राजनैतिक इमरजेन्सी के साथ-साथ नोटबन्दी की आर्थिक इमरजेन्सी दोनों की ही जबर्दस्त मार से 130 करोड़ जनता जुझ रही है और इस निरंकुश जनविरोधी सरकार से मुक्ति चाहती है।
विज्ञापन

 

मायावती की अगली चुनावी जनसभा उत्तराखंड की जमीं पर, जनता को करेंगी संबोधित

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती शनिवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। वहां वे पहली जनसभा को जिला हरिद्वार में और दूसरी जनसभा आयल डेयरी मैदान रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर में करेंगी। वहां वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

इससे पहले मायावती आमचुनाव में अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को उड़ीसा से की थी। इसके अलावा वे आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना व महाराष्ट्र में चुनावी कार्यक्रम कर चुकीं हैं। बता दें कि उत्तराखंड में लोकसभा आमचुनाव हो रहा है जिसमें बसपा व सपा गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed