{"_id":"5cc1c8d8bdec221461127c10","slug":"lok-sabha-election-2019-kalraj-mishra-attacks-congress-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलराज मिश्र का कांग्रेस पर हमला, कहा- परिवारवाद ने देश की जनता को दी गरीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलराज मिश्र का कांग्रेस पर हमला, कहा- परिवारवाद ने देश की जनता को दी गरीबी
Thu, 25 Apr 2019 08:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अमेठी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
कलराज मिश्र
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस के परिवारवाद ने देश की जनता को गरीबी दी है। देश आज कांग्रेस के नेताओं की बदौलत विकासशील देशों में सबसे नीचे गिना जाता है। कांग्रेस के नेताओं ने बारी-बारी देश को लूटने का काम किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज संविधान की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। जो अमेठी का विकास नहीं कर सका वह प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठा रहा है।
ये बातें भाजपा नेता कलराज मिश्र ने कहीं। वे विधानसभा क्षेत्र के अरसहनी गांव में बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
कलराज मिश्र दोपहर सवा तीन बजे खेरौना हेलीपैड पर उतरकर सड़क मार्ग से भेटुआ के अरसहनी गांव पहुंचे। जहां आयोजित जनसभा में कलराज मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी की जनता ने उन्हें पीएम बनाया था।

वही पीएम कहते थे कि सौ रुपये भेजने पर मात्र 15 रुपये जनता तक पहुंचते हैं लेकिन आज मोदी सरकार सौ रुपये भेजती है तो वह सीधे लोगों के खाते में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे सांविधानिक पद पर रहते हुए राहुल गांधी प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर है कहकर संविधान की गरिमा गिरा रहे हैं।
अमेठी की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की भी गरिमा को ठेस पहुंचाई है। 55 वर्ष शासन करने वालों ने देश को बद से बदतर स्थिति में पहुंचाया है। अब वही पांच वर्ष शासन करने वाले मोदी से हिसाब मांग रहे हैं। कलराज ने कहा कि स्मृति ईरानी पिछले पांच वर्षों से अमेठी की जनता की सेवा में जुटी हैं।

उन्हें इस सेवा का लाभ मिलेगा। महागठबंधन पर उन्होंने तीखा प्रहार किया। प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह ऊर्फ मोती सिंह ने कहा कि अमेठी बाईपास देखने से राहुल गांधी की काबिलियत का अंदाजा लग जाता है। मैं पिछले 15 वर्ष से अमेठी का जर्जर बाईपास देख रहा हूं।
जनसभा को विधायक गरिमा सिंह, पूर्व विधायक जमुना मिश्र, पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल, केके सिंह, रवींद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजेश अग्रहरि, वेदप्रकाश तिवारी, सदाशिव पांडेय, आशा वाजपेयी, निमिषा त्रिपाठी, आकर्ष शुक्ल, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन