फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : home minister will file his nomination today from lucknow

लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, बोले- पूरे देश में मोदी-मोदी की गूंज

Tue, 16 Apr 2019 01:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 16 Apr 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : home minister will file his nomination today from lucknow
जिलाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के लिए भाजपा मुख्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक रोड शो किया गया जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने भाजपा मुख्यालय में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देश के 10 राज्यों का दौरा कर चुका हूं। जिस प्रकार का उत्साह उत्तर प्रदेश और लखनऊ में है उसी प्रकार का उत्साह पूरे देश मे है। तमिलनाडु और केरल में भी नरेंद्र मोदी का ज्वार है। नरेन्द्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनने चाहिए। रोड शो के पहले गृहमंत्री ने लखनऊ के हनुमान सेतु स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से रोड शो के दौरान हजरतगंज में भीषण जाम लग गया। रोड शो भाजपा मुख्यालय से लेकर हजरतगंज चौराहा होते हुए, जिलाधिकारी आवास से कलेक्ट्रेट तक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गृहमंत्री के रथ पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कलराज मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी व केसी त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।












'राजनाथ व मोदी की जोड़ी ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए हैं'

lok sabha election 2019 : home minister will file his nomination today from lucknow
रोड शो के पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। - फोटो : amar ujala

भाजपा नेता कलराज मिश्र ने कहा कि राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष को उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। हमने लंबे समय से राजनाथ सिंह के साथ काम किया है। राजनाथ और मोदी की जोड़ी ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए है। पूरी दुनिया में भारत के नाम का डंका बजा है।

'राजनाथ सिंह में दिखती है अटल बिहारी वाजपेयी की छवि'
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छवि दिखती है। शिवकुमार शर्मा आठवीं बार नामांकन में शामिल हो रहे हैं। उनका नामांकन में शामिल होना जीत की गारंटी है। राजनाथ सिंह की सख्ती की गूंज पाकिस्तान में भी होती है।

सपा-बसपा, कांग्रेस गई का संदेश लेकर आएगी 23 मई की सुबह
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आएगा। यह सुबह सपा-बसपा, कांग्रेस गई का संदेश लेकर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed