{"_id":"5c94755fbdec2214262c545e","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-yogi-will-began-election-promotion-from-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सहारनपुर से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत, चार जिलों में रैलियों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सहारनपुर से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत, चार जिलों में रैलियों को करेंगे संबोधित
Fri, 22 Mar 2019 11:10 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को सहारनपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे। 24 और 26 को सीएम योगी सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर और वाराणसी की रैलियों में शामिल होंगे।
उन्होंने ट्वीट कर इस बात की सूचना दी। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि मां शाकुम्भरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने के लिए लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर से चुनावी अभियान प्रारम्भ कर भाजपा के विजय रथ का पथ प्रशस्त करूंगा, मुझे विश्वास है यहां की जनता विजय सुनिश्चित करेगी।
भाजपा ने अपने ़184 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारने की तैयारी में लग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की सीटों पर पार्टी की जीत के लिए चुनाव अभियान प्रारंभ करने वाले हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी यहां एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के आने की संभावना बनाई जा रही है।
इसी तरह गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों में भी सम्मेलन होंगे। हर सम्मेलन में यूपी सरकार के मंत्री हिस्सा लेंगे। भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र इकाई में 13 लोकसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने इस क्षेत्र की 12 सीटें जीती थीं।

माँ शाकुम्भरी के आशीर्वाद से प्रदेश को वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति से मुक्त करने के लिए, लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर से प्रारम्भ कर भाजपा के विजय रथ का पथ प्रशस्त करूंगा,मुझे विश्वास है यहां की जनता विजय सुनिश्चित करेगी।#उत्तरप्रदेश_74पार #PhirEkbaarModiSarkar
विज्ञापन विज्ञापन— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 22, 2019