फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019:case filed against a man for spreading rumor on EVM

ईवीएम से जुड़ा भ्रामक वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, डीएम ने लिया सख्त एक्शन

Wed, 08 May 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 May 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019:case filed against a man for spreading rumor on EVM
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोशल मीडिया में ईवीएम से जुड़ा एक भ्रामक जानकारी देने वाला वीडियो पोस्ट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने बताया कि ट्विटर हैंडल पर अनुराग के नाम से 6 मई को हुए मतदान के बाद शाम छह बजे एक वीडियो पोस्ट किया गया।

विज्ञापन


इसमें सामान ढोने वाला एक डाला दिखाया गया, इसमें लदे केस को मतदान बाद प्रयोग में आई ईवीएम बताते हुए बिना पुलिस सुरक्षा के मतदान का समय खत्म होने से आधा घंटा पहले गोपनीय स्थान पर ले जाने की जानकारी लिखी थी।
विज्ञापन


ट्विटर पर पोस्ट के अपलोड होते ही प्रशासन ने इसकी जांच कराई। इसमें पता चला कि डाला  लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील के स्टोर में रखे खराब वीवीपैट कंटेनरों को लेकर जमा कराने रमाबाई रैली स्थल पर बने स्ट्रांग कक्ष जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना वास्तविक तथ्यों को जाने किया पोस्ट

ये वीवीपैट बूथों पर मतदान के दौरान खराब पाए जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा बदलवाए गए थे। शाम छह बजे के बाद पोलिंग पार्टियों के आने से पहले वीवीपैट कंटेनरों को नायब तहसीलदार व एक सिपाही की मौजूदगी में स्ट्रांग कक्ष में जमा कराने भेजा गया था।

वास्तविक तथ्यों का पता किए बिना वीडियो क्लिप के साथ डाला में मतदान बूथों से ईवीएम को बिना पुलिस सुरक्षा में ले जाने की पोस्ट लिखकर चुनाव संचालन की पवित्रता पर अंगुली उठाने की कोशिश की गई। इसे गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed