फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : appeal to postpone election in high court lucknow

लखनऊ लोकसभा चुनाव स्थगित कराने की याचिका दाखिल, हाईकोर्ट ने आदेश किया सुरक्षित

Tue, 30 Apr 2019 06:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 30 Apr 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : appeal to postpone election in high court lucknow
Lucknow High Court
लोकसभा आम चुनाव में लखनऊ सीट का चुनाव स्थगित करने के आग्रह वाली एक याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष दाखिल की गई है। कोर्ट ने मंगलवार को इस याचिका पर शुरूआती सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल व न्यायमूर्ति रजनीश कुमार की खंडपीठ के समक्ष नैतिक पार्टी की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई हुई। पार्टी के सचिव पंकज तिवारी की याचिका पर याची के अधिवक्ता चंद्रभूषण पांडेय का कहना था कि नैतिक पार्टी की तरफ से खड़े किए गए प्रत्याशी के नामांकन पत्र को बतौर रिटर्निंग आफिसर डीएम लखनऊ ने बीते 22 अप्रैल को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


अधिवक्ता की दलील थी कि पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज किया जाना अवैध और मनमाना था जो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में नामांकन पत्र खारिज किए जाने के आदेश को निरस्त करे जाने समेत नामांकन पत्र की स्क्रूटनी किए जाने की गुजारिश की गई है।

साथ ही याचिका में लखनऊ लोकसभा के चुनाव को फिलहाल स्थगित करके लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूरा करे जाने से पहले लखनऊ सीट का चुनाव कराए जाने का आग्रह किया गया है। याचिका में याची को एक लाख रुपये बतौर क्षतिपूर्ति दिए जाने का भी आग्रह किया गया है।

याची के अधिवक्ता का तर्क था कि नैतिक पार्टी ने अपने प्रत्याशी को महज इसलिए उतारा था ताकि पार्टी को न्यूनतम दो फीसदी मत हासिल हो सकें, जिससे पार्टी मान्यता प्राप्त करने की शर्त पूरी कर सके। 

पांडेय का कहना था कि राष्ट्रीय पार्टी को मान्यता लेने के लिए दो फीसदी वोट मिलने जरूरी हैं। ऐसे में पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन मनमाने तरीके से खारिज किए जाने से पार्टी के हित प्रभावित होंगे।

उधर सुनवाई के समय केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता पेश हुए। याचिका में केंद्रीय निर्वाचन आयोग समेत लखनऊ के डीएम (रिटर्निंग अफसर) कौशल राज शर्मा को पक्षकार बनाया गया है। अदालत ने याचिका पर पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed