फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Fourth Phase Voting less four Percentage in comparison of first three phases

किसकी मायूसी बढ़ाएगी वोटरों के उत्साह में कमी, पहले तीन चरणों की तुलना में 4 फीसदी घटा मतदान

Tue, 30 Apr 2019 04:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Apr 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Fourth Phase Voting less four Percentage in comparison of first three phases

मतदान का बढ़ना या घटने के पीछे कोई न कोई सियासी संकेत छिपा होता है। सोमवार को लोकसभा की 13 सीटों पर पिछले तीन चरणों की तुलना में मतदान में गिरावट के संकेतों का भी आकलन शुरू हो गया है। सभी सियासी दल इसके मायने तलाश रहे हैं। जिन 13 सीटों पर सोमवार को वोट पड़े हैं, उनमें वर्ष 2014 में भाजपा ने 12 और सपा ने एक सीट (कन्नौज) जीती थी। 

विज्ञापन


यदि लोकसभा चुनाव के पिछले तीन चरणों से तुलना करें तो सोमवार को चौथे चरण में लगभग 4% कम मतदान हुआ है। पहले तीन चरणों में 26 सीटों पर कुल 62.50% मतदान हुआ था। यानी पश्चिमी यूपी में पहले तीन चरणों की तुलना में चौथे चरण में सोमवार को मतदाताओं के उत्साह में कमी दिखाई पड़ रही है। सभी राजनीतिक दल मतदान के रुझान को अपने अनुकूल बता रहे हैं लेकिन वे इससे होने वाले नुकसान या फायदे की समीक्षा में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


2014 की तुलना में शाहजहांपुर (सुरक्षित) लोकसभा सीट में गिरावट आई है। 2014 में 57.03% की तुलना में इस बार 56.35% वोट पड़े हैं। शाहजहांपुर में भाजपा ने अपनी मौजूदा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज का टिकट काटकर अरुण कुमार सागर को उम्मीदवार बनाया था। बसपा से अमर चन्द्र जौहर और कांग्रेस से ब्रह्म सहाय सागर मैदान में थे। झांसी में भी मतदान में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि उन्नाव में 2 फीसदी मतदान बढ़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी बढ़ना भी कम मतदान की वजह
चुनाव के प्रति उत्साह में कमी की वजह राजनीतिक भी होती है और मौसम भी असर डालता है। पहले तीन चरणों की तुलना में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी भी वोटरों से बूथों कर अपेक्षाकृत कम तादाद में पहुंचने की एक वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed