फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha by-election Dimple Yadav can contest from Azamgarh by-election, former MP Ramakant Yadav's name also in headlines

Lok Sabha by-election: आजमगढ़ से डिंपल लड़ सकती हैं उपचुनाव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव का नाम भी सुर्खियों में

Wed, 01 Jun 2022 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई लोकसभा की आजमगढ़ सीट पर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि पूर्व सांसद रमाकांत यादव का नाम भी सुर्खियों में हैं

विज्ञापन
Lok Sabha by-election Dimple Yadav can contest from Azamgarh by-election, former MP Ramakant Yadav's name also in headlines
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav

विस्तार

सपा ने लोकसभा की आजमगढ़ सीट के उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई इस सीट पर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ सकती हैं। इसे लेकर चर्चा तेज है। हालांकि पूर्व सांसद रमाकांत यादव का नाम भी सुर्खियों में हैं। मंगलवार शाम विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद वे अखिलेश से मिलने भी पहुंचे थे। 
विज्ञापन


यादव और मुस्लिम बहुल आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 1996, 1999 और 2004 में सपा के टिकट से और 2009 में भाजपा के टिकट पर रमाकांत यादव सांसद चुने गए थे। अब वे इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली फुलपुर पवई से सपा विधायक हैं। यहां 2014 में मुलायम सिंह यादव और 2019 में अखिलेश यादव सांसद बने। विधान सभा चुनाव में करहल से विधायक बनने के बाद अखिलेश ने आजमगढ़ से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


अब यहां उपचुनाव हो रहा है। यहां से बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। भाजपा भी यादव उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। यहां की सभी 10 सीटों पर सपा के विधायक हैं। ऐसे में सपा किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। सूत्रों का कहना है कि आजमगढ़ उपचुनाव के लिए डिंपल यादव के नाम पर विचार चल रहा है। सैफई परिवार के दूसरे सदस्यों को लेकर भी विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पार्टी के एक धड़े का मानना है कि पूर्व सांसद रमाकांत यादव पर ही दोबारा दांव लगाया जा सकता है। क्योंकि वे स्थानीय हैं। जनता के बीच मजबूत पकड़ होने से वोटों का बिखराव भी नहीं होगा। लेकिन जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और अन्य स्थानीय नेता भी अपनी वफादारी का हवाला देकर टिकट मांग रहे हैं। फिलहाल आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की प्रत्याशी डिंपल यादव होंगी या कोई और, इसे लेकर कयासबाजी तेज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed