फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohia Vidhi University will not have offline examination of final semester, there are many students from Maharashtra and MP

लोहिया विधि विवि में नहीं होगी अंतिम सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षा, महाराष्ट्र और एमपी के हैं काफी छात्र

Thu, 01 Apr 2021 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Apr 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Lohia Vidhi University will not have offline examination of final semester, there are many students from Maharashtra and MP
डॉ राम मनोहर लोहिया - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी ऑनर्स अंतिम सेमेस्टर (10वें) की ऑफलाइन परीक्षा नहीं कराई जाएगी। विवि की एग्जामिनेशन एंड कैलेंडर कमेटी और एकेडमिक काउंसिल के आंतरिक सदस्यों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। विवि में महाराष्ट्र और एमपी के कई छात्र हैं और कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसके लिए गत वर्ष बनाए गए नियम, जैसे तीन घंटे की परीक्षा और दो घंटे में उत्तर पुस्तिका अपलोड कर भेजना लागू रहेगा।
विज्ञापन


कोरोना को देखते हुए गत वर्ष से पढ़ाई और परीक्षा ऑनलाइन ही कराई जा रही है। इसके लिए परीक्षा के तरीकों व नियम में बदलाव भी किया है। लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार अंतिम सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद ही छात्रों को पूर्ण सर्टिफिकेट मिलेगा। ऑनलाइन वाले छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट देने का प्रावधान है। कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने बताया कि इस वर्ष अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 20 दिन बाद से प्रस्तावित है। ऑफलाइन परीक्षा के लिए छात्रों को मार्च में ही हॉस्टल में बुलवा लिया गया था। शासन द्वारा 31 मार्च तक ऑफलाइन पढ़ाई बंद रखने के निर्णय के बाद कई छात्र होली के अवसर पर अपने घर चले गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब छात्र भी ऑफलाइन परीक्षा के लिए उत्सुक नहीं हैं और वे यात्रा करने से भी बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवि में देश भर से छात्र पढ़ते हैं और महाराष्ट्र व एमपी के भी काफी छात्र हैं। ऐेसे में बैठक में निर्णय लिया गया कि  इन हालातों मेंऑफलाइन परीक्षा कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन


हॉस्टल के कमरों में नहीं देंगे परीक्षा
कुलपति ने बताया कि जो छात्र हॉस्टल लौट कर नहीं आएंगे वे घर बैठकर ऑनलाइन परीक्षा देंगे। ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया पूर्व की भांति ही रहेगी। पांच घंटे में परीक्षा खत्म कर उत्तर पुस्तिका को अपलोड कर विवि को भेजना होगा। लेट भेजने पर अंक काटे जा सकते हैं। वहीं जो छात्र हॉस्टल में हैं वे परीक्षा के दौरान हॉस्टल के कमरों में नहीं रहेंगे। उन्हें एकेडमिक ब्लॉक की कक्षाओं में बैठकर ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस दौरान मॉनिटरिंग के लिए शिक्षकों को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed