{"_id":"59c386ae4f1c1b27688b5a60","slug":"lohia-trust-meeting-held-today-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में विवाद जारी: लोहिया ट्रस्ट से रामगोपाल हुए बेदखल, शिवपाल बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में विवाद जारी: लोहिया ट्रस्ट से रामगोपाल हुए बेदखल, शिवपाल बने सचिव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 21 Sep 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में मुलायम परिवार का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। बृहस्पतिवार को लोहिया ट्रस्ट के सचिव पद से रामगोपाल यादव को हटा दिया गया। उनकी जगह शिवपाल सिंह यादव को सचिव बनाया गया है। ट्रस्ट में किसी सदस्य को हटाने या नामित करने के लिए मुलायम सिंह यादव को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
सपा में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ विवाद चुनाव में करारी पराजय के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। इस विवाद में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व महासचिव रामगोपाल यादव हैं तो दूसरी तरफ हाशिये पर चल रहे संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव हैं। लोहिया ट्रस्ट पर भी इस विवाद की छाया पड़ गई है।
विज्ञापन
विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट के कार्यालय में बृहस्पतिवार को ट्रस्ट की बैठक में रामगोपाल यादव को सर्वसम्मति से सचिव पद से हटा दिया गया। वह पिछली कई बैठकों में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह शिवपाल सिंह यादव को ट्रस्टी सचिव बनाने का प्रस्ताव आम सहमति से पारित हुआ। ट्रस्ट के गठन के बाद से ही रामगोपाल यादव इसके सचिव थे।
विज्ञापन
सपा में उठापटक शुरू होने के बाद से वह मुलायम के निशाने पर हैं। बतौर अध्यक्ष मुलायम सिंह उन्हें पार्टी से बर्खास्त भी कर चुके हैं, हालांकि बाद में पार्टी में वापस से लिया गया था। एक जनवरी 2017 को सपा का विशेष अधिवेशन बुलाकर मुलायम सिंह की जगह अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। इस अधिवेशन के आयोजन में मुख्य भूमिका रामगोपाल यादव की ही थी।