फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lohia sansthan doctors not doing vip duty

लोहिया संस्थान-सीएमओ कार्यालय के बीच ड्यूटी को ठनी

Fri, 18 Oct 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
lohia sansthan doctors not doing vip duty
लोहिया संस्थान के डॉक्टर नहीं कर रहे वीआईपी ड्यूटी
विज्ञापन

संस्थान ने सीएमओ को पत्र लिखकर कहा -डॉक्टर अब स्वास्थ्य विभाग के हिस्सा नहीं
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर लोहिया संस्थान से संबद्ध होने के बाद वीआईपी ड्यूटी और पोस्टमार्टम जैसे सरकारी काम करने को राजी नहीं हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और संस्थान के डॉक्टरों के बीच मामला फंस गया है। सीएमओ का कहना है कि अस्पताल और संस्थान के विलय के बाद भी संस्थान में 43 डॉक्टर तैनात हैं। इन डॉक्टरों से पहले की तरह पोस्टमार्टम व वीआईपी ड्यूटी में भेेजा जाए। वहीं संस्थान प्रशासन ने ड्यूटी कराने से मना कर दिया।

बीते पांच अक्तूबर को सीएमओ ने लोहिया संस्थान के निदेशक को पत्र लिखा। इसमें मुख्यमंत्री आवास, राजभवन, पोस्टमार्टम, वीआईपी व विभिन्न बोर्ड में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाए जाने को कहा है। सरकारी कार्य में अस्पताल के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए। लोहिया संस्थान ने सीएमओ को पत्र भेजकर साफ कहा कि पीजीआई, केजीएमयू व लोहिया संस्थान के डॉक्टर न तो पोस्टमार्टम करते हैं और न ही वीआईपी ड्यूटी। लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय होने से डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के नहीं रहे। ऐसे में इनकी ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती है। पोस्टमार्टम की ड्यूटी सिर्फ सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ही कर सकते हैं। हालांकि संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि ड्यूटी को मना नहीं किया गया है। कहा कि मरीजों का अधिक लोड है। डॉक्टरों की ड्यूटी सरकारी काम में लगने से मरीजों का इलाज प्रभावित होगा। इसे देखते हुए ड्यूटी न लगाए जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed