फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lohia law university revised fee

लोहिया विधि विश्वविद्यालय ने फिर संशोधित की फीस, 31 जनवरी तक जमा करनी है दूसरी किस्त

Mon, 17 Jan 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
lohia law university revised fee
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि ने एक बार फिर फीस में संशोधन किया है। विवि प्रशासन ने बीएएलएलबी ऑनर्स के छात्रों को फीस की दूसरी किस्त जमा करने के निर्देश दिए हैं। बीच में विवि कुछ समय के लिए ऑफलाइन मोड में आ गया था, जिसे देखते हुए फीस में संशोधन किया गया है। छात्रों को रिवाइज्ड फीस 31 जनवरी तक ऑनलाइन जमा करानी होगी।
विज्ञापन

संशोधित फीस को लेकर ज्वाइंट रजिस्ट्रार संजय दिवाकर ने नोटिस जारी किया है। छात्रों को 31 जनवरी तक 56,880 रुपये फीस जमा करनी होगी। इसमें 30,000 रुपये ट्यूशन फीस और 26,880 रुपये युटिलिटी चार्ज देना है। एक से छह फरवरी तक फीस जमा करने वाले छात्रों से 500 रुपये और सात से 12 फरवरी तक फीस जमा करने वाले छात्रों से 1,000 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। छात्रों को विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा कर उपलब्ध लिंक के माध्यम से फीस रसीद जमा करानी होगी। विवि प्रशासन ने कहा है कि गत 23 अगस्त से पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए विवि ऑफलाइन मोड में आ गया था। ऐसे में विवि ने यूटिलिटी चार्ज एडजेस्ट किया किया है। जिन छात्रों ने पहले ही फीस की दूसरी किस्त के तौर पर 54,000 रुपये जमा करा दिए हैं, उन्हें 2,880 रुपये अतिरिक्त यूटिलिटी चार्ज जमा करना होगा। एनआरआई छात्रों के लिए भी फीस में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed