Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohia Institute's new 1000 bed hospital will start

Lucknow News: लोहिया संस्थान का 1000 बेड का नया अस्पताल शुरू होगा

Fri, 13 Sep 2024 07:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Lohia Institute's new 1000 bed hospital will start

विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान में मरीजों का भार ज्यादा है। सभी को भर्ती करना आसान नहीं है। ऐसे में संस्थान प्रशासन ने शहीद पथ पर एक हजार बेड का नया अस्पताल शुरू करने का खाका तैयार किया है। शासन से प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगनी है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को लोहिया संस्थान के चौथे स्थापना दिवस पर निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि नए अस्पताल में ऐसे विभाग खोले जाएंगे, जो अभी संस्थान में नहीं हैं। मौजूदा समय में 1300 बेडों पर मरीज भर्ती हो रहे हैं। संस्थान में 31 विभाग हैं। ओपीडी में एक साल में करीब नौ लाख मरीज देखे गए। 50 हजार को भर्ती कर इलाज दिया गया।
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने कहा कि कैंसर मरीजों को दवा, रेडियोथेरेपी व सर्जरी से इलाज मुहैया कराया जा रहा है। डे-केयर में भर्ती कर कीमोथेरेपी दी जा रही है। एक साल में 12 हजार कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी दी गई, जबकि 200 किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। मरीजों को 50 हजार यूनिट खून मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यूरो साइंस सेंटर होगा शुरू, गामा नाइफ लगेगी

निदेशक ने बताया कि सिर की बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए एक से दो माह में संस्थान में न्यूरो साइंस सेंटर शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही गामा नाइफ मशीन भी लगाई जाएगी। संस्थान में रोबोटिक सर्जरी भी शुरू होगी। रोबोट खरीदने के लिए सरकार ने बजट भी उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed