फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lohia Institute will now provide telemedicine advice to old patients.

Lucknow News: लोहिया संस्थान पुराने मरीजों को अब टेलीमेडिसिन से देगा सलाह

Mon, 25 May 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Lohia Institute will now provide telemedicine advice to old patients.
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पुराने और असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए जल्द ही ऑनलाइन ओपीडी सेवा शुरू करने जा रहा है। संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टर टेलीमेडिसिन के जरिये मरीजों को घर बैठे परामर्श देंगे। यह सुविधा फिलहाल केवल सुपर स्पेशियलिटी विभागों के पुराने रोगियों के लिए होगी। बेहद जरूरी होने पर ही उन्हें अस्पताल बुलाया जाएगा, जिससे मरीजों का दौड़-भाग, किराया और रुकने का खर्च बचेगा।
विज्ञापन




निदेशक डॉ. सीएम सिंह के मुताबिक, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की ओपीडी में रोजाना चार से पांच हजार मरीज आते हैं, जिनमें करीब 70 फीसदी पुराने रोगी होते हैं। इन्हें डॉक्टर एक से तीन महीने के अंतराल पर फॉलोअप के लिए बुलाते हैं। भीड़ का दबाव कम करने के लिए संस्थान अस्पताल सूचना प्रणाली (एचआईएस) को अपग्रेड कर रहा है। अगले तीन से चार महीनों में यह सेवा शुरू हो जाएगी। इस सिस्टम से मरीजों का पूरा डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। डॉक्टर और मरीज वीडियो या ऑडियो कॉल से जुड़ सकेंगे और दवा का परचा भी ऑनलाइन जेनरेट हो जाएगा।
विज्ञापन




इन सुपर स्पेशियलिटी विभागों के मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ



इंडोक्राइनोलॉजी, इंडोक्राइन सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट, गैस्ट्रो सर्जरी और सीवीटीएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed