{"_id":"686ed189529e03db7602e55e","slug":"lohia-institute-of-medical-sciences-patients-concerns-will-reach-those-responsible-through-qr-code-lucknow-news-c-13-knp1002-1285756-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान : क्यूआर कोड से जिम्मेदारों तक पहुंचेगी मरीजों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान : क्यूआर कोड से जिम्मेदारों तक पहुंचेगी मरीजों की बात
विज्ञापन
लोहिया संस्थान में कमांड सेंटर का उद्घाटन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब रीज और तीमारदारों को जिम्मेदारों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन से बस एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। संस्थान में शुरू हुई कमांड एंड कंट्रोल सेंटर व्यवस्था से इस पर निगाह रखी जाएगी।
लोहिया संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि यह कमांड सेंटर 24 घंटे मरीजों की शिकायतों का निपटारा करेगी। कई मरीज या उनके तीमारदार कई प्रकार की शिकायतें करते हैं। कई बार डॉक्टर की सलाह के बावजूद मरीजों को बेड पर दवाएं नहीं मिल पाती हैं। खून की जांच, साफ-सफाई, पीने के पानी, भर्ती व फीस जमा करने में दिक्कत, दवाएं न मिलने, डॉक्टर और पैरामेडिकल के राउंड पर न आने समेत कई अन्य शिकायत भी रहतीं हैं। इनके समाधान के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है।
आधे घंटे में होगा शिकायतों का निपटारा
निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि इमरजेंसी समेत सभी वार्डों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। मरीज मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन कर सकेंगे। इसके बाद उनके मोबाइल पर शिकायतों के प्रकार का गूगल फार्म पर खुल जाएगा। मरीज अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सबमिट करते ही जिम्मेदारों तक तक यह पहुंच जाएगा। आधे घंटे के भीतर शिकायत का संज्ञान लेकर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और चिकित्सा अधीक्षक रोजाना इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
तय होगी जवाबदेही
सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि इसकी कड़ी मानीटरिंग की जाएगी। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डॉक्टर, नर्सिंग, वार्ड ब्वॉय रहेंगे। शिकायत मिलते ही उसकी जांच की जाएगी और सही मिलने पर तुरंत उसका समाधान और जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।