फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in Uttar Pradesh Live Updates: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 3710 एफआईआर दर्ज, 51 हुई मरीजों की संख्या

Fri, 27 Mar 2020 11:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Mar 2020 11:57 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के छह नए मरीज मिले हैं। इससे प्रदेश में इनकी संख्या बढ़कर 51 हो गई है। चार मरीज नोएडा में जबकि बुलंदशहर व आगरा में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है। नोएडा में अब तक 18 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। पढ़ें पल-पल का अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttar Pradesh (UP) News in Hindi: Live News Updates
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी - फोटो : ani

लाइव अपडेट

11:56 PM, 27-Mar-2020
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा है कि प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में सबसे मुख्य कार्य शहर की सफाई और सैनिटाइजेशन का किया जा रहा है। 260 लोगों को दरवाजे पर आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की अनुमति दी गई। 85 दवा की दुकानों और ग्रोसरी दुकानों की सूची बनाई है जो घर पर ही डिलीवरी करेंगे। 
08:22 PM, 27-Mar-2020

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर यूपी में अब तक 3710 एफआईआर दर्ज

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शुक्रवार शाम तक यूपी में 3710 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि जो लोग जहां पर हैं वो वहीं रहें। इसके बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।
 
विज्ञापन
07:35 PM, 27-Mar-2020

मुरादाबाद में कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत से मचा हड़कंप

मुरादाबाद में शुक्रवार को एक कोरोना संदिग्ध युवक की मौत से जिला अस्पाल में हड़कंप मच गया। मृत युवक की उम्र महज 22 वर्ष थी और वह मुरादाबाद के हाथी वाला मंदिर का रहने वाला था। डॉक्टर प्रवीण शाह का मानना है कि मृतक कोरोना संदिग्ध था। युवक के सेम्पल को जांच के लिए भेज दिया गया है। 
07:18 PM, 27-Mar-2020

आगरा में 24 घंटे में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिला

आगरा में 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस का दूसरा मरीज मिला है। शुक्रवार को खंदारी क्षेत्र में ऑटोमोबाइल कारोबारी की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वो 17 मार्च को लंदन से लौटी थी। परिवार में पिता, माता और भाई के साथ रहती है। चारों को आइसोलेट कर दिया गया है। आसपास के लोगों को क्वारंटीन का पालन करने की हिदायत दी गई है। 
06:16 PM, 27-Mar-2020

मेरठ मेडिकल अस्पताल में मिला कोरोना का पॉजिटिव केस

उत्तर प्रदेश में बागपत और शामली के बाद अब मेरठ मेडिकल अस्पताल में भी शुक्रवार को एक कोरोना का पॉजिटिव केस मिला है। पीड़ित शख्स बुलंदशहर का रहने वाला है। उसकी जांच मेडिकल की लैब में हुई है। वह मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इससे विभाग में हड़कंप मच गया।
06:10 PM, 27-Mar-2020

कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई

राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। कनिका की तरह ही केजीएमयू में भर्ती सभी सातों मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 27-Mar-2020

सीएम योगी ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिख, यूपी के नागरिकों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करने की अपील की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड और हरियाणा के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने राज्यों में रहने वाले यूपी के नागरिकों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था करें। योगी ने कहा कि इन सभी व्यवस्थाओं का खर्च वहन हम करेगें। 

 
02:59 PM, 27-Mar-2020

कोरोना से निपटने के लिए प्रियंका ने योगी को लिखा पत्र, बोलीं- कांग्रेस सरकार के साथ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी कोरोना वायरस की इस जंग में प्रदेश सरकार के साथ है। उन्होंने आगे सीएम योगी को यह भी लिखा है कि सरकार सुनिश्चित करे कि योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच पाए।  
02:15 PM, 27-Mar-2020

अलीगढ़ शहर को रोज किया जा रहा सैनिटाइज

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ अलीगढ़ नगर निगम ने युद्ध स्तर पर जंग छेड़ दी है। नगर आयुक्त अपनी अध्यक्षता में 2000 कर्मचारियों के साथ दिन रात कोरोना वायरस को भगाने के लिए शहर के कोने-कोने को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। 


 
02:15 PM, 27-Mar-2020

मस्जिद के सामने इकट्ठा हो रहे आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुमे की नमाज के लिए अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र की मस्जिद के सामने इकट्ठा हुए आठ लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना पटरंगा के मकदूमपुर गांव की मस्जिद में ये लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रदेश में किसी भी स्थान पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। उलेमाओं व धर्मगुरुओं ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से घर में ही जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है लेकिन कई जगह ऐसा देखने में आया कि लोग नमाज के लिए घरों से निकले जिस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed