{"_id":"5e9a82368ebc3e76c6049928","slug":"lockdown-in-india-young-man-cycled-850-kilometers-to-get-married-but-police-stopped-in-balrampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी करने के लिए 850 किलोमीटर चलाई साइकिल, रास्ते में अरमानों पर फिर गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी करने के लिए 850 किलोमीटर चलाई साइकिल, रास्ते में अरमानों पर फिर गया पानी
Sat, 18 Apr 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में क्वारंटीन किया गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना से साथियों के साथ छह दिन तक लगातार साइकिल चलाकर बलरामपुर पहुंचे युवक को प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से क्वारंटीन कर दिया है। युवक की शादी के अरमान भी पूरे नहीं हुए। युवक गांव के ही तीन साथियों के साथ क्वारंटीन की अवधि काट रहा है। अब वह अपनी शादी का अरमान बाद में पूरा करेगा।
यह मामला महराजगंज जनपद के पिपरा रसूलपुर निवासी सोनू कुमार चौहान का है। सोनू की गत 15 अप्रैल को शादी होनी थी। सोनू ने बताया कि एक अप्रैल को गांव तथा आसपास के 11 साथियों के साथ लुधियाना पंजाब से साइकिल लेकर गांव के लिए निकले। यह लोग लुधियाना में टाइल्स लगाने का काम करते थे।
काम बंद होने पर यह लोग अपने घर जाना चाह रहे थे। सोनू ने बताया कि उनकी शादी बीते 15 अप्रैल को गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर तय हुई थी। शादी में आने के लिए उन्होंने ट्रेन का रिजर्वेशन भी कराया था। लॉकडाउन होने के कारण ट्रेन बंद हो गई तो वह साथियों के साथ साइकिल से ही घर चल दिए।

छह अप्रैल को यह लोग गोंडा पहुंचे तो वहां इनके सात साथियों को प्रशासन ने रोक लिया। एक ही गांव के सोनू, दिलीप, वीरेंद्र व राकेश बलरामपुर होते हुए गांव के लिए चल पड़े। बलरामपुर शहर में घुसते ही प्रशासन ने इन्हें रोक लिया और थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद यहीं पर क्वारंटीन कर दिया।
सोनू का कहना है कि यदि वह घर पहुंच गए होते तो दो-चार लोगों के साथ ही जाकर शादी की रस्म पूरी कर लेते। घर न पहुंचने के कारण सोनू की शादी का अरमान नहीं पूरा हो सका है। वह कहते है कि क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद वह जाएंगे और अब बाद में शादी की रस्म पूरी कराएंगे।