फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Local talents will also get a chance in the Reporta Festival

Lucknow News: रेपर्टवा फेस्टिवल में स्थानीय प्रतिभाओं को भी मिलेगा मौका

Tue, 17 Dec 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Local talents will also get a chance in the Reporta Festival
लखनऊ। दिसंबर की सर्दी और गुनगुनी धूप के साये में जनेश्वर मिश्र पार्क में शहर का एक और कला महोत्सव सजने वाला है। 19 से 22 दिसंबर तक चलने वाले रेपर्टवा महोत्सव में देशभर की कला प्रतिभाओं के बीच स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। इसके लिए 20 कलाकारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-6 के भीतर सजे रेपर्टवा फेस्टिवल में कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संस्थापक व रंगकर्मी भूपेश राय, सह संस्थापक प्रियंका सरकार व विदिशा ने बताया कि 19 दिसंबर को गायक-गीतकार प्रतीक कुहाड़ और टेक्नो फ्यूजन सितार वादक चंदूलाल कलबुर्गी की जुगलबंदी से आगाज होगा।
विज्ञापन

20 दिसंबर को कवि अजहर इकबाल, कवयित्री इशिता चतुर्वेदी कविताएं सुनाएंगे। हास्य कलाकार गौरव कपूर दर्शकों को गुदगुदाएंगे तो थियेटर पसंद लोगों को फिरोज खान निर्देशित नाटक हिंद दिखाया जाएगा। यह नाटक पुलित्जर पुरस्कार विजेता नाटक फेंसेस का हिंदुस्तानी संस्करण है। फेस्टिवल में पहली बार आ रहे दक्षिण भारतीय बैंड थाईक्कडुम ब्रिज की प्रस्तुति होगी। इसी दिन मंच फनकार के तहत शहर की 20 प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 दिसंबर को गीतकार जावेद अख्तर के साथ लक्ष्य माहेश्वरी और राहगीर के प्रदर्शन के साथ हर्ष गुजराल हंसी ठिठोली करेंगे। थियेटर में आमिर खान के बेटे जुनैद खान अभिनीत नाटक रनवे ब्राइड्स की मेजबानी की जाएगी। डीजे करण कंचन भी प्रस्तुति देंगे। चौथे दिन साहित्य मंच पर अभिनेत्री व स्टोरी टेलर प्रिया मलिक, गायक व गीतकार रमन नेगी, कॉमेडियन रवि गुप्ता भी प्रतिभा दिखाएंगे। थियेटर मंच पर फैजे जलाली निर्देशित नाटक द एफ वर्ड का मंचन होगा। रॉक बैंड अग्नि अपनी फ्यूजन एनर्जी से महोत्सव का समापन करेगा।


एंट्री फीस रहेगी 299 रुपये

रेपर्टवा फेस्टिवल में एंट्री फीस 299 रुपये रखी गई है। इसमें आप फेस्टिवल का मजा ले सकेंगे। शब्द और फनकार स्टेज समेत फूड एंड बाजार का लुत्फ भी ले सकेंगे। थियेटर, म्यूजिक व कॉमेडी शो देखने के लिए अलग से 499 रुपये का टिकट लगेगा। बच्चों के लिए बने किड जोन के लिए 399 रुपये प्रति घंटे शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed