फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loan fair to be held at LDA on the 15th; allottees to get relief from running around

Lucknow News: एलडीए में 15 को लगेगा लोन मेला, आवंटियों को भागदौड़ से मिलेगी राहत

Sat, 03 Oct 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Loan fair to be held at LDA on the 15th; allottees to get relief from running around
लखनऊ। एलडीए 15 अक्तूबर को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में लोन मेला लगा रहा है। यहां वह आवंटियों को लोन दिलाने में मदद करेगा। इसमें सभी राष्ट्रीयकृत एवं अधिसूचित बैंकों के अधिकारी स्टाफ के साथ उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

एलडीए के वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एलडीए ने विभिन्न आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों का आवंटन किया है। इनमें से कई आवंटी सही जानकारी के अभाव व बैंक से लोन न मिलने के कारण संपत्ति का पूरा भुगतान नहीं कर पाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में आवंटियों पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ तो पड़ता ही है, देरी होने पर आवंटन निरस्त होने का खतरा भी रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने लोन मेला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एलडीए के लेखाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एलडीए आवंटियों को मौके पर ही लोन के लिए एनओसी भी देगा। आवंटियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, आय व जाति प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट
एक दिन, एक स्थान, लोन संबधी पूर्ण समाधान के उद्देश्य से यह मेला लगवाया जा रहा है। इसमें हर वर्ग के आवंटियों की ऋण संबंधी जरूरतें पूरी होंगी और वे पूरा भुगतान कर अपनी संपत्ति के मालिक बन सकेंगे।
- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed