फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loan accepted for lucknow metro.

खुशखबरी: लखनऊ मेट्रो के लिए 1500 करोड़ का कर्ज मंजूर

Thu, 31 Mar 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Mar 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Loan accepted for lucknow metro.

लखनऊ मेट्रो के लिए यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक से 1500 करोड़ के लोन का रास्ता साफ हो गया है। ब्रसेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 13वें इंडियन यूरोपियन यूनियन अधिवेशन में यूरोपिनय इंवेस्टमेंट बैंक से इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक के प्रवक्ता रिचर्ड विल्स ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यूरोपियन यूनियन के बाहर ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा समझौता है।
विज्ञापन


पीएम ने इस दौरान यूरोपीय यूनियन के प्रमुख नेताओं जैसे यूरोपीय काउंसिल प्रेसीडेंट डोनाल्ड टस्क और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड से मुलाकात की और रणनीतिक भागीदारी में तेजी लाने की वकालत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मिलाकर खर्च होंगे 6800 करोड़ रुपये

Loan accepted for lucknow metro.

अमौसी से मुंशीपुलिया तक बनने वाले 23 किलोमीटर के मेट्रो के प्रोजेक्ट पर कुल 6800 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें साठ फीसदी हिस्सा विदेशी बैंकों से ऋण का है। बाकी पैसा केंद्र और राज्य सरकार देगी।

यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक (इआईबी) 3300 करोड़ रुपये कर्ज देगा और सालाना .55 फीसदी की दर से ब्याज लेगा। यह कर्ज 20 साल में चुकाना होगा। पहले चार साल तक कोई किस्त अदा नहीं करनी होगी। बाकी बचे 16 वर्षों में कर्ज की अदायगी करनी होगी।

यूरोपीय यूनियन के सबसे बड़े बैंक इआईबी से मिलने वाले कर्ज से मेट्रो की आधी लागत निकलेगी। लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस पैसे नई रेल लाइनें और मेट्रो की बोगियां खरीदेगा।

शहर में अभी तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की हिस्सेदारी महज 10 फीसदी है, मेट्रो बनने के बाद यह करीब 27 फीसदी तक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed