एलएमआरसी को अब फ्रांसीसी बैंक की ‘हां’ का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कर्ज देने की इच्छा लेकर आए फ्रांसीसी बैंक अधिकारियों ने रूट सर्वे का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया।
इसके बाद लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और शासन के साथ उनकी वार्ता हुई। उनके सकारात्मक रुख को देखते हुए एलएमआरसी अफसरों को जल्द ही मेट्रो के लिए कर्ज मिलने की उम्मीद जताई है।
फ्रांसीसी बैंक एजेंसी फ्रांसाइस डवलपमेंट (एएफडी)की टीम बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची थी।
टीम ने अमौसी से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक के मेट्रो रूट का निरीक्षण किया था। शुक्रवार को मुंशीपुलिया से स्टेडियम तक के शेष बचे मार्ग को टीम ने देखा।
इसके बाद में इनकी एलएमआरसी के अधिकारियों से बातचीत हुई।
इस दौरान अन्य एजेंसियों से जारी बातचीत, ऋण की जरूरत और उसके भुगतान की परिपाटी क्या होगी, इस संबंध में जानकारी ली गई।
बैंक अफसरों ने जल्द ही अच्छी खबर देने का आश्वासन भी दिया। मेट्रो के अमौसी से मुंशीपुलिया के बीच के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर पर कुल खर्च करीब 6800 करोड़ रुपये का आएगा।
उसमें से 3500 करोड़ रुपये का ऋण लेना पड़ेगा। बाकी राज्य सरकार, उसकी विभिन्न एजेंसियां और केंद्र के अनुदान से मिलेगा।
फिलहाल एलएमआरसी जाइका, यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक, वर्ल्ड बैंक और एशियन डवलपमेंट बैंक से इस विषय पर निगोशिएशन कर चुका है।
अब फ्रांसीसी बैंक ने ऋण देने के प्रति इच्छा जताई है। यूरोपियन बैंकों की तर्ज पर एएफडी ऋण देता है।