{"_id":"6884db86dab708f59b076035","slug":"lmc-news-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1310486-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 30 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ की विजय लक्ष्मी ने बताया कि नगर आयुक्त को कर्मचारियों की 30 सूत्रीय लम्बित मांगो का निराकरण वार्ता के माध्यम से करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। नगर आयुक्त ने संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा को आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगों को निस्तारित करवाया जाएगा।