फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LMC give notice to 16 tenants for commercial activity against landuse

लखनऊ : एल्डिको ग्रीन में मनमाना निर्माण करने वाले 16 आवंटियों को नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
LMC give notice to 16 tenants for commercial activity against landuse
लखनऊ। एल्डिको ग्रीन कॉलोनी में नियमों के विपरीत मनमाना निर्माण करने वाले 16 आवंटियों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है। इसमें एक महीने में कब्जा वापस करने को कहा गया है। गोमती नगर स्थित नगर निगम की इस कॉलोनी में 351 घर बनाने के लिए लीज पर प्लॉट आवंटित किए गए थे। इनमें से 16 लोगों मोहित आनंद, शिमला देवी तिवारी, नीरज रस्तोगी, अशोक अरोरा, सुनील तलवार, सूर्यमणि तिवारी, अंकुर आनंद, चित्रा आनंद, शोभानाथ तिवारी, अमित कुमार अरोरा, ममता साहनी, अरुण पी गर्ग, नम्रता, पुष्पा, एसए खान और रामकृष्ण सिंह ने शोरूम, गेस्ट हाउस, होटल और कॉम्प्लेक्स बना लिए। नोटिस जारी होने के बाद भी अवैध निर्माण में बदलाव नहीं किया। अब नगर निगम ने इन्हें आवंटन निरस्त कर कब्जा वापस लेने का नोटिस जारी किया है। नगर निगम की तहसीलदार सविता शुक्ला ने बताया कि एक माह में कब्जा वापस नहीं किया गया तो नगर निगम कानूनी कार्यवाही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed