{"_id":"6a0f712b5526a6f2b00768e5","slug":"llb-student-commits-suicide-cause-remains-unknown-lucknow-news-c-13-lko1096-1747199-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एलएलबी छात्रा ने की आत्महत्या, कारण का पता नहीं चल सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एलएलबी छात्रा ने की आत्महत्या, कारण का पता नहीं चल सका
Fri, 22 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
काकोरी। नगर पंचायत बरगदतला मोहल्ले में बृहस्पतिवार भोर एलएलबी की छात्रा शालिनी यादव (23) ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक शालिनी यादव ने भोर में कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने परिजनों से बातचीत की पर कारण का पता नहीं चल सका है। जांच में पता चला कि ढाई वर्ष पहले शालिनी के भाई रोहित ने घर से कुछ दूरी पर आम के बाग में फंदा लगाकर जान दे दी थी। शालिनी के परिवार में पिता ब्रजपाल यादव, माता सुनीता और भाई शैलेंद्र हैं। शालिनी के मोबाइल फोन का कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।