फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lko mahotsav begain from today

जोश के साथ लखनऊ महोत्सव का आगाज

Fri, 22 Nov 2013 12:07 PM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ Updated Fri, 22 Nov 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
lko mahotsav begain from today

शास्त्रीय गायन की सुर लहरी के बीच दस दिनों तक जश्न-ए-विरासत की थीम पर सजने वाले लखनऊ महोत्सव का आगाज शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सजे-धजे सांस्कृतिक पंडाल में पं. छन्नूलाल मिश्र के गायन की सुर लहरी के बीच महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए देर रात तक जिम्मेदार विभागों के आला अधिकारी महोत्सव स्थल पर जुटे रहे।

पढ़ें- लखनऊ महोत्सव के दौरान बदला रहेगा यातायात
विज्ञापन


आशियाना के स्मृति उपवन पार्क में दो दिसंबर तक संचालित होने वाले इस महोत्सव में हस्तशिल्प,लखनवी व्यंजनों का स्वाद और बच्चों व बड़ों के आकर्षण का केंद्र बनने वाले छोटे-बड़े झूलों का पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव घूमने आने वाले दर्शक हर शाम सांस्कृतिक पंडाल में नृत्य और गायन का लुत्फ उठा सकेंगे।

महोत्सव स्थल पर गुरुवार को आयोजित वार्ता में जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महोत्सव का उद्घाटन शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक पंडाल में करेंगे।

पढ़ें- म्यूजिक व राइटिंग से सजेगा युवा महोत्सव

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा जश्न-ए-विरासत थीम पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद पं.छन्नूलाल मिश्रा का शास्त्रीय गायन व दीक्षा एडवरटाइजिंग द्वारा तैयार थीम सॉग का ऑडियो विजुवल भी प्रस्तुत किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान दो दिसंबर तक हर शाम आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस बार नेहा कक्कड़,लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी,ख्याति प्राप्त गायक सुनिधि चौहान सहित कई अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

निशक्तों को मुफ्त मिलेगा प्रवेश
महोत्सव स्थल में निशक्तजनों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। सामान्य दर्शकों के लिए दस रुपये का टिकट निर्धारित किया गया है।

महोत्सव स्थल के प्रवेश द्वार के साथ ही टिकट बिक्री के लिए शहर के कुछ अन्य प्रमुख स्थानों को भी चिह्नित किया गया है। महोत्सव स्थल तक पहुंचाने के लिए लगाई गई विशेष बसों में भी प्रवेश टिकट वितरित कराने की व्यवस्था की गई है।

फूड कोर्ट में मिलेगा देशभर का स्वाद
महोत्सव घूमने के लिए आने वाले दर्शकों को शिल्प मेले की रौनक के साथ ही फूड कोर्ट में लखनवी,पंजाबी,दक्षिण भारतीय व चायनीज व्यंजनों का स्वाद देने वाले 40 स्टॉल होंगे।

शिल्प मेले मे सजने वाले 450 स्टॉलों में यूपी सहित बीस राज्यों के हस्तशिल्पी अपनी हस्तकला को प्रदर्शित करेंगे।

आयोजकों ने शिल्प मेले में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पियों को नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए हैं।इसमें नाबार्ड व जूट बोर्ड की प्रदर्शनी आगंतुकों को विशेष तौर पर आकर्षित करेगी।


महोत्सव स्थल पर निर्मित पवेलियन में पर्यटन,एनबीआरआई,सूडा,टेलीकॉम व व्यवसायिक बैंक अपनी गतिविधियों की झलक दिखाने को भव्य प्रदर्शनी भी प्रस्तुत करेंगे।

साफ-सफाई को लगाए पांच सौ कर्मचारी
महोत्सव के दौरान साफ-सफाई व पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था का दायित्व नगर निगम के पास रहेगा।

महोत्सव में साफ-सफाई के लिए स्मारक सुरक्षा समिति के पांच सौ कर्मचारियों को लगाया गया है।

जन सुलभ सुविधाओं के साथ दर्शकों को मेला घूमने के दौरान शुद्ध पेयजल की उपलब्धता कराने को महोत्सव स्थल में अलग-अलग स्थानों को चिह्नित कर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सीसी टीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर
महोत्सव स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके लिए 11 चिह्नित स्थानों पर विशेष निगरानी टावर बनाए जाने के साथ पूरे महोत्सव स्थल को सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा।

परिसर स्थल में अस्थायी पुलिस चौकी के साथ पर्याप्त पुलिस फोर्स रहेगी। निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्डों को भी स्टॉलों पर विशेष निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed