{"_id":"63c1c0acd6714644090c3700","slug":"lko-lucknow-news-lko6664975142-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : लखनऊ में सिविल कोर्ट की सीढ़ी से भागा पेशी पर आया कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : लखनऊ में सिविल कोर्ट की सीढ़ी से भागा पेशी पर आया कैदी
Sat, 14 Jan 2023 10:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 10:28 AM IST
सार
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जगजीत सिंह की ड्यूटी शुक्रवार को पेशी के लिए लगी थी। अलीगंज त्रिवेणी नगर तृतीय निवासी अविनाश तिवारी उर्फ हनी को सुबह जिला जेल से पेशी पर लाया गया था। न्यायालय में जेएम-2 की कोर्ट में पेशी के बाद सीढ़ी से नीचे उतर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
जिला जेल से सिविल कोर्ट में पेशी पर आया बंदी अविनाश तिवारी सीढ़ियों से उतरते समय भाग गया। सिपाही जगजीत सिंह के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर लाइनहाजिर करने की रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को भेजी गई है। इससे पहले भी वजीरगंज थाने में गिरफ्तार कर लाया गया बदमाश भी चकमा देकर फरार हो चुका है, जिसे पुलिस तलाश नहीं पाई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर वजीरगंज मनोज मिश्र के मुताबिक, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जगजीत सिंह की ड्यूटी शुक्रवार को पेशी के लिए लगी थी। अलीगंज त्रिवेणी नगर तृतीय निवासी अविनाश तिवारी उर्फ हनी को सुबह जिला जेल से पेशी पर लाया गया था। न्यायालय में जेएम-2 की कोर्ट में पेशी के बाद सीढ़ी से नीचे उतर रहा था।
विज्ञापन
सिपाही जगजीत के मुताबिक, बंदी ने धक्का दिया और भाग निकला। सिपाही पीछे दौड़ा, लेकिन पकड़ नहीं सका। इंस्पेक्टर के मुताबिक, अविनाश को तलाश करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। साथ ही सिपाही जगजीत सिंह और बंदी अविनाश तिवारी के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अविनाश तिवारी पर हसनगंज, अलीगंज, हजरतगंज और विकास नगर थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। हसनगंज थाने में दर्ज जालसाजी के केस में 2017 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन