फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lizard in frooti in Bahraich.

फ्रूटी में मरी छिपकली, पीने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी

Wed, 05 Aug 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Aug 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
Lizard in frooti in Bahraich.

छह साल की मासूम पोती को खुश करने के लिए दादा ने जो फ्रूटी खरीदकर दी उसमें मरी हुई छिपकली निकली। फ्रूटी पीते ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फ्रूटी का पैकेट सीजकर सैंपल परीक्षण के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेजा है। इसी के साथ दुकान में मिली संबंधित बैच की तीन पेटी फ्रूटी सीज कर पांच सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के छोटीबाजार निवासी सत्यदेव गुप्ता घर के पास स्थित रामकुमार की दुकान से सोमवार रात अपनी पौत्री अंजलि के लिए फ्रूटी का पाउच लेकर आए थे। अंजलि फ्रूटी पी रही थी तभी उसने मिचली आने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो घर वालों ने पाउच फाड़ा तो उसमें मरी छिपकली देख सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यदेव की शिकायत  पर रात में ही तहसील सदर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीशमणि त्रिपाठी ने रामकुमार की दुकान पर छापा मारा।

इस तरह हुई कार्रवाई

Lizard in frooti in Bahraich.

बैच संख्या 28/06/15 की फ्रूटी की बिक्री पर रोक लगा दी गई। थोक विक्रेता को नोटिस, तीन दिन में सप्लाई किए गए माल को बाजार से वापस कराने को कहा। माल वापस होने पर उसे नष्ट कराया जाएगा।

छोटीबाजार में फ्रूटी के पाउच में छिपकली मिलने से लोग दहशत में आ गए हैं। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले माह आटे के पैकेट में मरी छिपकली मिली थी लेकिन अब तक नमूने का परीक्षण रिपोर्ट न आने से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। ऐसे में फ्रूटी के मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई होगी ये तो वक्त ही बताएगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीशमणि त्रिपाठी का कहना है जिस पाउच में छिपकली निकली है, उस पाउच पर अंकित बैच नंबर के फ्रूटी पैक की बिक्री प्रतिबंधित करवाई जा रही है। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। जिले के सभी शीतल पेय विक्रेताओं को भी अलर्ट किया गया है।

वागीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि फ्रूटी के थोक विक्रेता हरिश्चंद्र के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर मंगलवार शाम को जांच की गई। इसके बाद हरिश्चंद्र को नोटिस देकर तीन दिन में सप्लाई किए गए पूरे माल को इकट्ठा कराने को कहा गया है। माल के इकट्ठा होने पर उसे टीम के सामने नष्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed