फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Tue, 28 Jan 2014 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Jan 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

हड़ताल खत्म: पूरे दिन लेखपालों की हड़ताल रहने के बाद शाम को प्रशासन ने उनकी मांगें मान लीं। पांच लेखपालों का प्रमोशन किया गया है और एक की बहाली कर दी गई है।

विज्ञापन

समय:
5 PM

परमिट पर सुनवाई पांच को-
ऑटो और टेम्पो के नए परमिट पर सुनवाई पांच फरवरी को होगी। यह जानकारी लखनऊ के आरटीओ जयशंकर तिवारी ने दी।
समय-
3 PM

नई तकनीक: बायो मेडिकल वेस्ट से होने वाले संक्रमण से निपटने के लिए अब एक ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम इजाद किया जा रहा है। साथ ही, वेस्ट डिस्पोजल गाड़ियों में भी जीपीएस डिवाइस लगाने की कवायद शु्रू हो रही है। इससे पता चलेगा कि कहां से कितना वेस्ट सही जगह डिस्पोज किया गया। इससे संक्रमण का खतरा तो कम होगा ही, साथ ही धोखाधड़ी पर भी लगाम लगेगी। यह जानकारी यूपीपीसीबी के सदस्य सचिव बीएस यादव ने एक सेमिनारर के दौरान दी।
विज्ञापन

समय
1:30 PM

हंगामा:
कोटा को लेकर नामित पार्षदों ने नगर निगम के सदन के दौरान जमकर हंगामा किया।
समय:
1 PM

नई आबकारी नीति को मंजूरी-
कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा शिक्षामित्रों को समायोजित करने का प्रस्ताव भी पारित हो गया। प्रदेश में कुल 1.7 शिक्षा मित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़िए पूरी खबर।
समय: 12:45 PM

एसओ विभूतिखंड का मामला-
महिला सिपाही के साथ अश्लीलता करने के आरोपी विभूतिखंड के एसओ का मामला गरमाता जा रहा है। दोनों को सीओ बीकेटी ऑफिस बुलाया गया है। हंगामा हो सकता है।

समय- सुबह 11 बजे

हत्या- इस्माइलगंज में एक महिला ने दूसरी महिला को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गोंडा निवासी सुमन सिंह लखनऊ निवासी दीपा सिंह के घर पर आती थी। सुमन दीपा के पति बबलू सिंह से भी परिचित थी। सोमवार शाम भी वह लखनऊ आई।

इस दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। गुस्से में आई दीपा ने सुमन को गोली मार दी। दीपा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
समय- सोमवार देर रात

जू में जिराफ की मौत- लखनऊ चिड़ियाघर में साल 2006 से रह रहे जिराफ अनुभव की अचानक मौत हो गई। वह 16 फीट लंबा था।
समय-
तड़के सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed