{"_id":"6554d0575196396be7029cd9","slug":"liquor-worth-one-thousand-crores-sold-in-up-during-diwali-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले लखनऊ में 50 करोड़ की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले लखनऊ में 50 करोड़ की बिक्री
Wed, 15 Nov 2023 09:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Nov 2023 09:18 PM IST
सार
दिवाली पर शराब की बिक्री बीते सालों के मुकाबले अधिक हुई है। तमाम शराब कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए लुभावने गिफ्ट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
शराब की दुकानों पर हुई रिकॉर्ड बिक्री।
- फोटो : PTI
विस्तार
होली के बाद दीपावाली पर भी प्रदेश में शराब की बिक्री ने रिकॉर्ड कायम किया है। इस बार प्रदेश में लोगों ने करीब एक हजार करोड़ रुपये की शराब खरीदी, जिससे शराब कंपनियों के साथ रिटेलर्स की भी जमकर आमदनी हुई। केवल राजधानी में ही करीब 50 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई है। यूपी लिकर सेलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी सिंह के मुताबिक राजधानी में 26 करोड़ की अंग्रेजी शराब, 16 करोड़ की देसी शराब और आठ करोड़ रुपये की बीयर की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के मुताबिक त्योहारों पर शराब और बीयर की बिक्री रोजमर्रा के मुकाबले करीब दोगुना अधिक होती है। इस बार भी दिवाली पर शराब की बिक्री बीते सालों के मुकाबले अधिक हुई है। तमाम शराब कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए लुभावने गिफ्ट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन
जल्द आबकारी विभाग भी दीपावली के दौरान छह दिनों में हुई शराब और बीयर की बिक्री के आंकड़े जारी करेगा। बता दें कि यूपी में रोजाना करीब 110 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है। धनतेरस से भैयादूज तक पूरे प्रदेश में एक हजार करोड़ की शराब और बीयर होने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष होली पर तीन दिन के दौरान प्रदेश में 665 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन