फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Liquor shops will remain closed in UP on election day in Delhi

दिल्ली में चुनाव वाले दिन यूपी में भी बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Thu, 30 Jan 2020 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jan 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain closed in UP on election day in Delhi
शराब की दुकान - फोटो : Social Media

शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए अगर कोई लाइसेंसधारी शराब पीने की प्रतियोगिता आयोजित करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके निर्देश आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने दिए हैं।

विज्ञापन

    
भूसरेड्डी ने बताया कि कई मॉडल शॉप और बार लाइसेंसधारियों द्वारा अधिक शराब पीने के लिए प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए लाइसेंस धारियों को चेतावनी दी गई है और निर्देश दिए गए हैं कि नियमावली का कड़ाई से पालन करें, नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली में चुनाव वाले दिन यूपी में भी बंद रहेंगी शराब की दुकानें
उधर, दिल्ली में होने वाले चुनाव के दौरान यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी विभाग की ओर से बताया गया है कि दिल्ली से लगी यूपी की सीमा वाले क्षेत्रों में लोक शांति बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराए जाने के उद्देश्य से दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से दुकानें बंद रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 11 फरवरी को मतदान वाले दिन भी दिल्ली राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश का असर प्रदेश के तीन जिलों गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद और बागपत में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed