फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   link up bank account for gas subsidy.

गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर

Fri, 07 Nov 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
link up bank account for gas subsidy.

एक जनवरी से लखनऊ सहित प्रदेश भर में प्रस्तावित एमडीबीटीएल योजना के बाद सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसके लिए सभी उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन नंबर को आधार कार्ड बेस अथवा बैंक खाते से लिंकअप कराना जरूरी होगा। तीनों तेल कंपनियां अगले सप्ताह से गैस एजेंसियों पर कंज्यूमर नंबर लिंकअप कराने वाले फार्म उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन


तेल कंपनियों से जुड़े अधिकारियों ने साफ किया है कि पूर्व में डीबीटीएल योजना में आधार कार्ड बेस बैंक खाते से कंज्यूमर नंबर लिंकअप करा चुके उपभोक्ताओं को कोई टेंशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कंज्यूमर नंबर अपनेआप ही अपडेट हो जाएगा।

तेल कंपनियों ने 31 मार्च तक ग्रेस पीरियड का लाभ देते हुए इस अवधि में कंज्यूमर नंबर लिंकअप न करा पाने वाले उपभोक्ताओं को रियायती दर के सब्सिडी युक्त सिलेंडर का वितरण जारी रखने का फैसला किया है।

ग्रेस पीरियड के बाद भी अगले तीन माह यानी एक अप्रैल से 30 जून तक भी किन्हीं कारणों से कंज्यूमर नंबर लिंकअप न करा पाने वाले उपभोक्ताओं को पार्किंग पीरियड के तहत अपनी सब्सिडी राशि बचाने का मौका रहेगा।

उक्त अवधि में कंज्यूमर नंबर को आधार कार्ड अथवा बैंक खाते से लिंकअप कराने के बाद सब्सिडी राशि एकमुश्त बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सब्सिडी के लिए बैंक खाता जरूरी

link up bank account for gas subsidy.

एक जनवरी से प्रस्तावित एमडीबीटीएल के तहत रियायती दर के सब्सिडी कोटे के सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी राशि के लिए हर उपभोक्ता का बैंक में खाता जरूरी होगा।

उसे यह छूट रहेगी कि वह इस बैंक खाते को आधार कार्ड अथवा सीधे अपने कंज्यूमर नंबर से लिंकअप करा कर सब्सिडी के लिए पात्रता पूरी कर सकेगा।

तेल कंपनियों की मानें तो लखनऊ में 8.03 लाख उपभोक्ताओं में से पांच से दस फीसदी ही ऐसे होंगे जिनके पास कोई अपना बैक खाता नहीं होगा।

इससे पूर्व मार्च में डीबीटीएल योजना स्थगित होने से पहले तक करीब 1.75 लाख उपभोक्ता अपने कंज्यूमर नंबर को आधार कार्ड बेस बैंक खाते से लिंकअप करा चुके हैं।

तेल कंपनियां प्रधानमंत्री की पहल पर हाल ही में शुरू हुई जन धन योजना का सहारा भी लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed