{"_id":"5d5a99568ebc3e89791f1212","slug":"line-man-abducted-and-murder-in-sultanpur-old-rivalry-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : लाइन मैन का अपहरण कर बदमाशों ने की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : लाइन मैन का अपहरण कर बदमाशों ने की हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
Mon, 19 Aug 2019 06:13 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 19 Aug 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पायगीपुर के पास कार का टायर बदलवा रहे पावर कारपोरेशन के लाइन मैन की एक्सयूएवी सवार बदमाशों ने अपहरण कर हत्या कर दी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी मोईद अहमद (32) पावर कारपोरेशन सुल्तानपुर मैं लाइन मैन थे। सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे मोईद अपनी कार का टायर बदलवाने के लिए कोतवाली नगर के पायगीपुर के पास एक दुकान पर पहुंचे थे। तभी एक एक्सयूएवी सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे और असलहा दिखाकर उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस हरकत में आती बदमाशों ने मोईद की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना के बाद एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन जिला अस्पताल पहुंची और परिवारवालों से पूछताछ की।
विज्ञापन