{"_id":"602f30e98ebc3ee907507b57","slug":"light-metro-will-run-in-these-three-cities-of-the-state-dpr-will-be-ready-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के इन तीन शहरों में दौड़ेगी लाइट मेट्रो, जल्द तैयार होगा डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के इन तीन शहरों में दौड़ेगी लाइट मेट्रो, जल्द तैयार होगा डीपीआर
Fri, 19 Feb 2021 09:00 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Feb 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के और तीन शहरों गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ में लाइट मेट्रो चलाई जाएंगी। इसके लिए आवास विभाग जल्द डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखेगा। वहां से मंजूरी मिलते ही उसे केंद्र को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि लखनऊ में मेट्रो की शुरुआत के बाद से ही कानपुर, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और प्रयागराज में मेट्रो रेल चलाने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन उस समय सिर्फ कानपुर और आगरा को मेट्रो चलाने के लिए भौतिक रूप से उपयुक्त पाया गया था।
इसलिए कानपुर व आगरा के प्रोजेक्ट को ही केंद्र ने मंजूरी दी थी। इन दोनों शहरों में काम भी शुरू हो चुका है। जबकि अन्य शहरों से संबंधित प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था। अलबता केंद्र ने इन शहरों में लाइट मेट्रो चलाने का सुझाव जरूर दिया था। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में गोरखपुर, प्रयागराज और मेरठ में मेट्रो चलाने को हरी झंडी दी गई थी।