{"_id":"0b7b8e0033ebf52594f6f3d5f22f4bc7","slug":"light-and-sound-show-to-start-residency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेजीडेंसी में दोबारा शुरू होगा ‘लाइट एंड साउंड शो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेजीडेंसी में दोबारा शुरू होगा ‘लाइट एंड साउंड शो’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 27 Oct 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं गोमती हूं...। मैंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं...। मेरी आंखों के सामने ही अवध की सरजमीं पर गंगा-जमुनी तहजीब पली-बढ़ी...। मेरी नजरों के आगे ही क्रांतिकारियों के खून से सड़कें रंगी गईं...’।
विज्ञापन
सतरंगी रोशनी के बीच कुछ इसी अंदाज में गोमती की जुबानी गदर की कहानी सुनने को मिलेगी। बात हो रही है 1857 के गदर की गवाह रही ऐतिहासिक धरोहर रेजीडेंसी के ‘लाइट एंड साउंड शो’ की।
विज्ञापन
जिसे दोबारा शुरू करने की कवायद तेजी से चल रही है। शो में अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह को अंग्रेजों से मिली शिकस्त और उसके बाद शुरू हुए गदर की कहानी ध्वनि व प्रकाश के जरिये सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग केअधिकारियों ने बताया कि ‘लाइट एंड साउंड शो’ को फिर से शुरू करने के लिए करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राजकीय निर्माण निगम काम कराएगा। इस बजट से साउंड सिस्टम, लाइटें, वायरिंग, पाथ-वे व पर्यटकों के बैठने के लिए करीब 500 कुर्सियां खरीदी जाएंगी। कुल बजट में पांच करोड़ रुपये पर्यटन मंत्रालय, नई दिल्ली देगा, जबकि बाकी खर्च उप्र पर्यटन निदेशालय उठाएगा।
45-45 मिनट के होंगे शो, 25 का टिकट
रेजीडेंसी में 45-45 मिनट के शो चलाए जाएंगे। रोजाना दो से तीन घंटे तक शो चलाए जाएंगे। हरशो के लिए 25 रुपये का टिकट रखा जाएगा। प्रवेश का टिकट से अलग होगा।