{"_id":"6ae6504f6f55523d1c0da9da","slug":"life-threatening-attack-on-bca-student-in-a-love-triangle-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1991713-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में बीसीए छात्र पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में बीसीए छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में बीसीए छात्र पर जानलेवा हमला
लखनऊ। इंदिरानगर के तकरोही इलाके में त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में विवाद के चलते 10-15 युवकों ने बीसीए छात्र उत्कर्ष को घेरकर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 29 अक्तूबर की रात हुए हमले में उत्कर्ष के सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट के मुताबिक, देवरिया के सलेमपुर स्थित मोहल्ला सलाहाबाद निवासी उत्कर्ष अयोध्या हाईवे स्थित गोयल इंस्टीट्यूट से बीसीए कर रहे हैं। 29 अक्तूबर की रात वह इंदिरानगर के तकरोही निवासी अपने दोस्त दक्ष के घर पार्टी में गए थे। रात करीब 10 बजे उत्कर्ष और दक्ष सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान 10-15 युवक वहां पहुंचे और उत्कर्ष पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
उत्कर्ष के साथ मौजूद दक्ष और रेशू उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए और परिजनों को सूचना दी। देवरिया से पहुंचे परिजन उत्कर्ष को निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी सर्जरी हुई।
विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि उत्कर्ष के पिता अविनाश यादव ने शुक्रवार को इंदिरानगर के पंचशीलनगर निवासी गोलू वर्मा, गाजी और अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग के चलते हमले की बात सामने आई है। शनिवार को इंदिरानगर पुलिस ने आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से निगोहां का रहने वाला है और निजी वाहन चलाता है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।