फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lieutenant General Abhay Krishna appointed as the new army chief of Central Command Lucknow

लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण मध्य कमान लखनऊ के नए सेनाध्यक्ष, कल संभालेंगे कार्यभार

Sun, 30 Sep 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Sep 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant General Abhay Krishna appointed as the new army chief of Central Command Lucknow
लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण - फोटो : amar ujala
पूर्वी कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण मध्य कमान लखनऊ के नए सेनाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वे 1 अक्तूबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। मध्य कमान की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि 2015 से मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत सिंह नेगी रिटायर हो रहे हैं।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण ने शुरुआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स हाईस्कूल पटना से की। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़गवासला से पासआउट हैं। वे 1980 में राजपूताना राइफल्स में कमीशन हुए। उन्होंने कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल व सिक्किम में इन्फैंट्री बटालियन को कमांड किया है। उन्हें चीन सीमा पर काम का भी खासा अनुभव है। 
विज्ञापन


करीब चार दशक लंबे कॅरिअर में वे परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई वीरता पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। पूर्वी कमान में अभय कृष्ण की जगह लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नारावणे को नियुक्त किया जा सकता है जो आर्मी ट्रेनिंग कमांड के जीओसी-इन-सी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed