फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LG Manoj Sinha took loan of 25 lakh from Sherpuriya

Lucknow News: लोकसभा चुनाव से पहले मनोज सिन्हा ने शेरपुरिया से लिया था 25 लाख का कर्ज

Sun, 30 Apr 2023 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
LG Manoj Sinha took loan of 25 lakh from Sherpuriya
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने महाठग संजय राय शेरपुरिया से 25 लाख रुपये का कर्ज लिया था। ये कर्ज 2019 लोकसभा चुनाव से पहले लिया गया था। चुनाव के वक्त आयोग को दिए गए शपथ पत्र में इस बारे में जानकारी दर्ज है। मनोज सिन्हा गाजीपुर से 1996 से 1999 तक सांसद रहे। गाजीपुर से 2019 लोकसभा का चुनाव भी लड़े, लेकिन उसमें उनको हार मिली थी। वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर के एलजी हैं। 2019 चुनाव को लेकर आयोग को दिए गए शपथ पत्र से खुलासा हुआ कि उन्होंने पांच लोगों से कर्ज लिया था।
विज्ञापन

इसमें संजय राय का भी नाम है। दस्तावेज के मुताबिक, संजय से 25 लाख रुपये का लोन लिया था। इसके अलावा सोनू सरकार से 3 लाख, विभा राय से 15 लाख, राजे सिंह से 8 लाख और अमिताभ कुमार राय से 6 लाख रुपये का कर्ज लिया। कुल मिलाकर 57 लाख के कर्ज का जिक्र है।
विज्ञापन


दो करोड़ की सब्सिडी हुई थी स्वीकृत
संजय राय को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की तरफ से दो करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत की गई थी। ये सब्सिडी राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत स्वीकृत हुई थी। कुल प्रोजेक्ट 5.85 करोड़ का था। अब तक की जांच में सामने आया है कि इसी तरह से संजय ने तमाम तरह से फर्जीवाड़ा कर एनजीओ के नाम पर करोड़ों रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed