फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Less space, more excitement... Pickleball emerges as the new sports trend in Lucknow.

Lucknow News: कम जगह, ज्यादा रोमांच... लखनऊ में पिकलबॉल बना नया खेल ट्रेंड

Tue, 07 Jul 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Less space, more excitement... Pickleball emerges as the new sports trend in Lucknow.
साैरभ मिश्रलखनऊ। कुछ साल पहले तक लखनऊ में पिकलबॉल का नाम भी कुछ ही लोग जानते थे। शहर में केवल दो-चार कोर्ट और मुट्ठी भर लोग ही इस खेल से जुड़े थे, लेकिन महज दो वर्षों में तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। पिकलबॉल अब राजधानी के फिटनेस और स्पोर्ट्स कल्चर का नया आकर्षण बन गया है। महज दो वर्षों में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि शहर में कोर्ट की संख्या 50 और नियमित खिलाड़ियों का आंकड़ा 600 से ज्यादा हो गया है। 
विज्ञापन

टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिश्रण माने जाने वाले पिकलबॉल को सीखना आसान माना जाता है। 20×44 फीट के छोटे कोर्ट पर खेला जाने वाला यह गेम हल्के पैडल और छेद वाली प्लास्टिक गेंद से खेला जाता है। सर्विस अंडरआर्म होती है और नियमों के अनुसार गेंद को सर्विस और रिसीव के बाद एक बार उछलना जरूरी होता है। नेट के पास बना नॉन-वॉली जोन या किचन इस खेल को तकनीकी रूप से और दिलचस्प बनाता है, जहां खिलाड़ी हवा में शॉट नहीं खेल सकते।
विज्ञापन

दो कोर्ट से 50+ तक का सफर : साल 2024 में लखनऊ में यह खेल सिर्फ निशातगंज और डालीगंज के दो कोर्ट से शुरू हुआ था। लेकिन कुछ ही समय में यह गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, सुशांत गोल्फ सिटी, आशियाना और अलीगंज तक फैल गया। शहर में 50+ से ज्यादा पिकलबॉल कोर्ट सक्रिय हैं, जिन्हें निजी क्लब 400 से 1000 रुपये प्रति घंटे तक उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती पहचान, बढ़ते खिलाड़ी : पिकलबॉल अब प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में भी उभर रहा है। लखनऊ के खिलाड़ी प्रतीक त्यागी और सना अस्थाना 2025 में बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। वहीं, पैरा खिलाड़ी विवेक सिंह भी इस खेल में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। खेल विशेषज्ञों के मुताबिक पिकलबॉल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आने वाले समय में इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय मंच और संभवतः ओलंपिक तक भी पहुंच सकती है।

Iशुरुआती दौर में शहर में केवल दो से चार कोर्ट थे जो अब 50 से ज्यादा हैं। नियमित खिलाड़ियों की संख्या भी 600 से अधिक पहुंच चुकी है। पिकलबॉल को सीखना आसान है। कम तकनीकी कौशल के बावजूद कोई भी जल्द खेलना शुरू कर सकता है। यह बेहद रोमांचक खेल है। - अंशुल गर्ग, सचिव, पिकलबॉल एसोसिएशन ऑफ लखनऊI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed