फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda loan facility

Lucknow News: पंजीकरण धनराशि के लिए दो बैंकों से ऋण सुविधा शुरू

Sat, 19 Sep 2026 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
lda loan facility
पंजीकरण धनराशि के लिए दो बैंकों से ऋण सुविधा शुरू
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भूखंड, भवन, फ्लैट और व्यावसायिक संपत्तियों की पंजीकरण धनराशि के लिए दो बैंकों से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई है। प्राधिकरण ने पंजाब नेशनल बैंक के बाद अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुविधा से आवेदकों को पंजीकरण धनराशि के लिए बैंक ऋण लेना आसान होगा। वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप अतिरिक्त बैंकिंग विकल्प मिलेगा। यह भी बताया कि पहले बैंक केवल संपत्ति आवंटन के बाद शेष धनराशि के लिए ऋण देते थे। पंजीकरण धनराशि के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। नई व्यवस्था इस आर्थिक बाधा को दूर करेगी। वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संपत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए ऋण प्रक्रिया सरल होगी। इससे कागजी औपचारिकताओं से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। यदि आवंटन नहीं होता है तो एलडीए द्वारा जमा पंजीकरण धनराशि संबंधित बैंक को वापस कर दी जाएगी। यह धनवापसी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और आवेदकों के हितों की रक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed