फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP in election mode, party releases list of district in-charges; gears up for upcoming elections

यूपी: चुनावी मोड में भाजपा, पार्टी ने जारी की जिला प्रभारियों की सूची; आगामी चुनावों को लेकर कसी कमर

Sat, 19 Sep 2026 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Sep 2026 07:54 PM IST
सार

UP BJP: यूपी भाजपा ने चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। 

विज्ञापन
UP: BJP in election mode, party releases list of district in-charges; gears up for upcoming elections
चुनावों को लेकर सक्रिय हुई भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अगले साल होने वाली चुनाव तैयारियों को तेज करते हुए भाजपा ने शनिवार को सभी 98 संगठनात्मक जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। सूची में कई पदाधिकारी और एमएलसी को प्रभारी बनाया गया है। सूची में प्रदेश संगठन से मुक्त किए गए कई एमएलसी और पदाधिकारी भी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे त्रयंबक त्रिपाठी को लखनऊ महानगर तो हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा को लखनऊ जिला का प्रभारी बनाया गया है। जबकि नीरज शर्मा को बाराबंकी जिला का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कई मौजूदा जिला प्रभारियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव भी किए गए हैं। सूची के मुताबिक पार्टी के उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह को अयोध्या महानगर और एमएलसी अनूप गुप्ता को अयोध्या जिला का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, एमएलसी और पूर्व पार्टी उपाध्यक्ष संतोष सिंह को उन्नाव और अंबेडकर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी को श्रावस्ती, पार्टी उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह को रायबरेली और नीरज सिंह को लगातार दूसरी बार सीतापुर का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से एमएलसी और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को लखीमपुर, प्रदेश महामंत्री अवधेश श्रीवास्तव को अंबेडकर नगर, अवध के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा को हरदोई, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राहुलराज रस्तोगी को गोंडा, बृजभूषण सिंह को सुल्तानपुर, सुनील सिंह को अमेठी और रामकिशोर मौर्या को बलरामपुर का जिला प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed