फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lesa will cut electricity connection of 82 thousand people

दिवाली से पहले कट जाएगी हजारों लोगों के घरों की बिजली

Mon, 26 Oct 2015 09:50 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
lesa will cut electricity connection of 82 thousand people

बिजली का बिल जमा नहीं करने पर लेसा ने शहर के 82 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन दीपावली से पहले काटने की तैयारी कर ली है। लेसा ने 82,346 बकाएदारों को नोटिस जारी कर 31 अक्तूबर तक बिल जमा करने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


बहरहाल, सरकारी कॉलोनी और कार्यालयों के 68 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल पर लेसा कनेक्शन नहीं काट पाया है।लेसा का अक्तूबर में 300 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य है। इससे वह बहुत दूर है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरा अमला बकाएदारी वसूलने में जुट गया है।
विज्ञापन


लेसा ने सार्वजनिक अवकाश के दिन इंजीनियरों की बैठक कर 25 हजार रुपये और इससे अधिक के बकाएदारों को धारा-तीन के तहत नोटिस भिजवाने का सिलसिला शुरू कराया। इस नोटिस में साफ कहा गया है कि 31 अक्तूबर तक बाकी बिल का भुगतान कर दिया जाए, नहीं तो कनेक्शन काट कर मीटर उतार लिया जाएगा। बकाएदारों को उजाला का पर्व दिवाली अंधेरे में मनाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकसाथ चुकाना होगा पूरा बिजली का बिल

lesa will cut electricity connection of 82 thousand people

पूरा बकाया वसूलने के लिए आंशिक (पार्ट पेमेंट) भुगतान लेने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब जो बकाएदार पहली किस्त, बाकी बिल की 50 फीसदी व शेष राशि तीन समान किस्त में देगा करेगा तो उसी का पार्ट पेमेंट होगा।

उपभोक्ता को इस पार्ट पेमेंट के मद में पोस्ट डेटेड चेक एडवांस में देना होगा। इस चेक के बाउंस होने परबकाएदार का कनेक्शन काट करके मीटर केबल को उखाड़ लिया जाएगा। लेसा ने 50-50 हजार रुपये के बकाएदारों का विवरण मीडिया में प्रचार-प्रसार कराने का फैसला किया है।

मध्यांचल निगम ने लेसा को अक्तूबर में 300 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य दिया है। इसे पूरा करने के लिए एक-एक बकाएदार की बिजली काटी जाएगी।
- सुधीर कुमार वर्मा, मुख्य अभियंता लेसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed