{"_id":"f494e5b9a543ef8f071022dbfa0b3869","slug":"lesa-van-for-customer-satisfaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्याओं को घर-घर निपटाएगी लेसा वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्याओं को घर-घर निपटाएगी लेसा वैन
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Thu, 12 Sep 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम जद्दोजहद के बाद भी जिन उपभोक्ताओं को अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सके हैं, उनके लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
अब उन्हें घर बैठे कनेक्शन मिलेगा। लेसा की मोबाइल वैन हर इलाके में घूम-घूम कर कनेक्शन न मिलने की शिकायतें दूर करेगी।
इस वैन का संचालन मोबाइल शिविर के रूप में होगा। वैन जिस इलाके में शिविर लगाएगी, वहां उसकी सेवा के लिए एक्सईएन से लेकर जूनियर इंजीनियर तक मौजूद रहेंगे।
खास बात है कि मोबाइल वैन शिविर में एक साथ तीन सुविधाएं मिलेंगी। इनमें नए बिजली कनेक्शन देने, गलत रीडिंग के बिल को संशोधित करने एवं बिल को जमा करने की सुविधा शामिल है।
लेसा ने अपट्रान से सर्वर युक्त मोबाइल वैन को 60 हजार रुपये महीने के किराए पर लिया है। मोबाइल वैन शिविर जिस इलाके में दस्तक देगी, वहां पर नए कनेक्शन मीटर सहित मुहैया कराने के लिए आवेदक की फोटो खींचने और बी एंड एल फॉर्म भराने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इसके खर्च को आवेदक ही चुकाएंगे। लेसा मोबाइल वैन शिविर का शुभारंभ 16 सितंबर से करने जा रहा। पहला मोबाइल वैन शिविर फतेहगंज उपखंड के दुबग्गा में लगेगा।
लेसा मोबाइल वैन शिविर का इलाकों में आयोजन करने से पहले उसका प्रचार-प्रसार करेगी।