फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lesa team arrived on complaint of electricity theft and got beaten up

Lucknow News: बिजली चोरी की शिकायत पर पहुंची लेसा टीम से मारपीट

Thu, 12 Sep 2024 07:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Lesa team arrived on complaint of electricity theft and got beaten up
- मलिहाबाद का मामला, उपभोक्ता ने लगाया बहू से दुष्कर्म की कोशिश व जेवर लूटने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मलिहाबाद। चौधराना में बृहस्पतिवार को बिजली चोरी की जांच करने पहुंची लेसा टीम से उपभोक्ता व उसके परिजनों ने मारपीट की। वहीं, उपभोक्ता ने बहू से दुष्कर्म की कोशिश करने व जेवर लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इससे चिढ़कर टीम ने बिजली काट दी। फिलहाल दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने उपभोक्ता व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जेई त्रिभुवन सिंह के मुताबिक बिजली चोरी की शिकायत पर सुबह साढ़े पांच बजे लेसा टीम चौधराना मोहल्ले में उपभोक्ता के घर पहुंची। टीम को देखते ही महिला उपभोक्ता व उसके परिजनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला उपभोक्ता का आरोप है कि पांच युवक सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए। दो लोगों ने सो रही बहू से अश्लीलता और दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


आरोप है कि बहू के शोर मचाने पर दोनों ने उसकी चेन व अंगूठी लूट ली और भाग निकले। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामला बिजली चोरी का है। लेसा टीम पर लगे आरोप निराधार हैं। महिला उपभोक्ता और उसके परिजनाें पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे नाराज ग्रामीण

बिजली कर्मियों पर घर में घुस कर अश्लीलता का आरोप लगने पर ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने बिजली कर्मियों का विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण महिला पक्ष की ओर से थाने भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed