फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lesa taken to avoid power crisis by resorting to street lights

बिजली संकट से बचने को लेसा ने लिया स्ट्रीट लाइटों का सहारा

Mon, 16 Jun 2014 03:34 AM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jun 2014 03:34 AM IST
विज्ञापन
Lesa taken to avoid power crisis by resorting to street lights

बढ़ते बिजली संकट से निपटने के लिए फिलहाल लेसा को स्ट्रीट लाइटों का सहारा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


तभी तो लेसा के अधीक्षण अभियंता ने पत्र लिखकर इन्हें जलाने-बुझाने के समय में बदलाव करने को कहा है।

इसके बाद नगर निगम ने मार्ग प्रकाश के ऑन-ऑफ का समय बदल कर 12 के बजाय 10 घंटे कर दिया है।

नए समय के अनुसार स्ट्रीट लाइटों को जलाने और बुझाने का काम शुरू भी कर दिया गया है।

नए समय के तहत स्ट्रीट लाइटें शाम सात बजे जलाई जाएंगी और सुबह पांच बजे बंद कर दी जाएंगी।

रात में मेन सड़कों के अलावा कॉलोनियों और मोहल्लों की सड़कों को रोशन करने के लिए नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग ने करीब डेढ़ लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं।


इन पर हर माह करीब 16000 किलोवाट बिजली खर्च होती है। इसके लिए नगर निगम करीब 5 करोड़ रुपये बिजली बिल का भुगतान लेसा को करता है।

मीटर सिस्टम न होने के कारण स्ट्रीट लाइट का बिल यह मानकर तैयार किया जाता है कि यह 12 घंटे जलती हैं।

आमतौर पर स्ट्रीट लाइटें शाम पांच बजे जलाई जाती हैं और सुबह पांच बजे बंद की जाती हैं।

लेकिन बिजली की किल्लत को देखते हुए गर्मी में यह समय बदल दिया गया है। अब स्ट्रीट लाइटें शाम सात बजे जलाई जाएंगी और सुबह पंाच बजे बंद की जाएंगी।

शहर की करीब डेढ़ लाख स्ट्रीट लाइटों को जलाने के लिए नगर निगम ने 125 स्वीच मैन तैनात किए हैं। एक स्वीच मैन के पास करीब 20 स्वीच जलाने का काम होता है।

ऐसे में जब स्वीच मैन समय से पहले जलाने का काम शुरू करता है तो वह समय से करीब आधा पौन घंटे बाद तक स्ट्रीट लाइटों को जलाने का काम पूरा कर पाता है।

स्ट्रीट लाइटों के जलाने की कोई ऑटोमैटिक व्यवस्था न होने से स्वीच मैन के भरोसे ही पूरी व्यवस्था चल रही है।

लेसा के अधीक्षण अभियंता एसके वर्मा का कहना है कि स्ट्रीट लाइटों को नए समय जलाने-बुझाने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही यह सुझाव भी दिया है कि यदि रात 12 बजे के बाद मेन रोड पर जहां दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट हैं उन्हें एक-एक के अंतराल पर बंद करने की व्यवस्था की जाए तो इससे काफी बिजली की बचत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed