फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal takes bribe to solve land issue in Balrampur.

Balrampur: जमीन पर कब्जा कराने के लिए लेखपाल ने लिए 30 हजार, रिश्वत लेते वीडियो वायरल, निलंबित किया गया

Thu, 08 Feb 2024 12:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Feb 2024 12:52 PM IST
सार

पीड़ित ने लेखपाल के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जांच के बाद ही 30 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल गया है। लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Lekhpal takes bribe to solve land issue in Balrampur.
लेखपाल का वीडियो वायरल हो गया है - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पीड़ित से लेखपाल ने तीस हजार रूपए वसूल लिया। रूपया लेने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले की पूरी जांच नायब तहसीलदार तुलसीपुर को सौंपी है।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के रजवापुर कंदैला ग्राम निवासी अनीस अहमद की भूमि का कब्जा दिलाने के लिए रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। वीडियो का संज्ञान लेकर तहसीलदार तुलसीपुर ने एसडीएम को रिपोर्ट दी। जिसमें पुष्ट हुआ कि पिपरिहा जमुनी गांव में तैनात लेखपाल अमरेश सिंह ने जमीन विवाद का निस्तारण करने के लिए रूपये लिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अनीस अहमद ने संपूर्ण समाधान दिवस में भी लेखपाल की शिकायत की थी जिसमें तीस हजार रूपए लेकर उनकी भूमिका कब्जा दिलाने का आरोप लगाया था। तुलसीपुर के  उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने तहसीलदार प्रमेश कुमार से जांच कराई थी।

इसी बीच रूपए लेने का वीडियो भी वायरल हो गया। तहसीलदार प्रमेश कुमार ने बताया की अमरेश सिंह का वायरल वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पाया गया। जो पूरी तरह से गलत है। प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए उन्हें उप जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक माह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed