फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lekhpal suspended for taking bribe for the help of farmers.

पंजीकरण कराने के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, कर्ज लेकर घूस दे रहे किसान

Sun, 17 Feb 2019 05:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Feb 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
lekhpal suspended for taking bribe for the help of farmers.
किसानों से पैसे लेने पर लेखपाल को किया गया निलंबित - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री किसान सम्मान पाने के लिए किसानों को घूस के लिए दुकानदारों से कर्ज लेना पड़ रहा है। रविवार को सदर ब्लॉक की पड़री ग्राम पंचायत के चक्कवा मजरे में लेखपाल ने योजना के तहत किसानों का पंजीकरण करने के नाम पर 100-100 रुपये की वसूली की। वसूली का वह वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल सस्पेंड कर दिया। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि किसी लेखपाल के घूस लेने की शिकायत मिली तो उसे बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लेखपाल का कहना है कि उसने कोई रिश्वत नहीं ली है। सारे आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को चक्कवा निवासी किसान रामदुलारे ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत रविवार को गांव में आए लेखपाल भोलानाथ उपाध्याय ने सभी किसानों से खतौनी के साथ 100-100 रुपये की वसूली की। जो लोग पैसा नहीं दे रहे थे उनका कागज फेंक दिया जा रहा था। राम दुलारे ने बताया कि उसने दुकानदार से 100 रुपये कर्ज लेकर लेखपाल को दिया है।

पैसा लेकर आने के लिए कहा गया

ड़री निवासी किसान रामअचल ने बताया कि रविवार को गांव के लेखपाल भोलानाथ उपाध्याय चक्कवा में किसान सम्मान योजना के तहत किसानों की खतौनी ले रहे थे। इसके साथ ही किसानों से 100 रुपया भी लिया जा रहा था। जो लोग पैसा नहीं दे रहे थे उन्हें अगले दिन पैसा लेकर आने के लिए कहा जा रहा था।

यही नहीं लेखपाल का किसानों से पैसा लेता हुआ वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस संबंध में जब लेखपाल का पक्ष लिया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई घूस नहीं लिया है। यह वीडियो झूठा व फर्जी है।

रिश्वत लेने वालों की आगे भी होगी बर्खास्तगी
मामले पर डीएम बलरामपुर कृष्णा करुणेश ने कहा कि पड़री ग्राम पंचायत में किसानों से घूस लेने वाले लेखपाल भोलनाथ उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भविष्य में यदि किसी लेखपाल ने रिश्वत लेने की कोशिश की तो उसे बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed