फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lekhpal Recruitment 2022 Vijay Kant Patel became a copy mafia while teaching

Lekhpal Recruitment: पढ़ाते-पढ़ाते नकल माफिया बन गया विजय कांत पटेल, तीन साल तक आईटीआई कालेज में था शिक्षक

Mon, 01 Aug 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Aug 2022 10:56 AM IST
सार

विजय कांत पटेल के माध्यम से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी पुष्पेन्द्र को उदय प्रताप इंटर कॉलेज, वाराणसी से और जयसिंह पटेल को माया देवी बालिका इंटर कालेज कानपुर से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को निर्देश दिए गए थे कि डिवाइस आन रखना और पेपर आउट होते ही सभी प्रश्नों के उत्तर अलग-अलग मोबाइल से ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से बताए जाएंगे।

विज्ञापन
Lekhpal Recruitment 2022 Vijay Kant Patel became a copy mafia while teaching
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

लेखपाल भर्ती परीक्षा में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त विजय कान्त पटेल शिक्षक के रूप में काम-काम करते नकल माफिया बन गया। वह नकल एवं शिक्षा माफिया डॉ. केएल पटेल के आई.टी.आई. कालेज मुबारकपुर में लगभग तीन वर्ष तक शिक्षक के रूप में काम कर चुका है। वहीं से विजय केएल के साथ इस धन्धें में लिप्त हो गया। इसने लगभग 01 माह पहले ग्रामीण डाक सेवा (जी.डी.एस.) में भी 5 लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराया है जिसका वैरिफिकेशन हो चुका है, जिसके बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


विजय कांत पटेल के माध्यम से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी पुष्पेन्द्र को उदय प्रताप इंटर कॉलेज, वाराणसी से और जयसिंह पटेल को माया देवी बालिका इंटर कालेज कानपुर से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को निर्देश दिए गए थे कि डिवाइस आन रखना और पेपर आउट होते ही सभी प्रश्नों के उत्तर अलग-अलग मोबाइल से ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से बताए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यालय की टीम ने सॉल्वर को किया गिरफ्तार
मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल की टीम ने राजधानी लखनऊ के मड़ियांव स्थित एजल कारमल इंटर कालेज से रूपेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे पटना बिहार के राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह अलीगंज में बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी में अमित यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहे संजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ मेरठ की टीम ने मुरादाबाद में अभ्यर्थी संदीप कुमार और उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे मोहित को गिरफ्तार कर लिया। मुरादाबाद में ही आर्यन के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर रविंद्र कुमार और उसके साथ नीरज को गिरफ्तार किया गया। नीरज कैंडीडेट और साल्वर गैंग के बीच की कड़ी बताया जा रहा है।

वहीं एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने आर्य कन्या पी.जी. कॉलेज, चेतगंज वाराणसी से अभ्यर्थी कृष्णा यादव के स्थान पर साल्वर राज नारायण यादव को परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ की फील्ड इकाई बरेली ने राजकीय बालिका इंटर कालेज, सिविल लाइन से अभ्यर्थी रिंकू के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उधर, गोंडा में लेखपाल भर्ती कराने के ना पर किए जा रहे फ्राड के मामले में सलीम वारसी को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed